Baghpat : 21 जनवरी को बागपत आएंगे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा

Baghpat : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक का 21 जनवरी को जनपद बागपत में एक दिवसीय भ्रमण प्रस्तावित है। भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत उप मुख्यमंत्री द्वारा जनपद में संचालित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक शत-प्रतिशत पहुंचाने पर विशेष जोर रहेगा। इसके उपरांत उप मुख्यमंत्री बागपत कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

बैठक में विकास कार्यों की प्रगति, लंबिग परियोजनाओं, जनशिकायतों के निस्तारण, कानून-व्यवस्था की स्थिति तथा शासन की प्राथमिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। उप मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें