
Badaun Bews : बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक मानसिक बीमार महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी परवेज महिला को बहला-फुसलाकर भूसे की कोठरी में ले गया जहां उसने दुष्कर्म किया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी महिला को ले जाते हुए कैद हो गया जिसके आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपित को तलाश रही है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक मानसिक रूप से बीमार महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित महिला को भूसे की कोठी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित उसे ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
यह मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक कस्बे का है। महिला मानसिक रूप से बीमार है। उसका पति 29 अगस्त को मजदूरी करने गया था। उसी दिन उझानी कस्बा निवासी परवेज अपने परिवार के साथ अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था।
भूसे की कोठरी में महिला को ले जाते आरोपित सीसीटीवी कैमरे में कैद
शाम को जब महिला पानी लेने बाहर गई थी। तभी आरोपित उसे बहला−फुसलाकर नजदीक में भूसे की कोठरी में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। शाम को महिला का पति घर लौटा तो पत्नी घर पर नहीं थी। कुछ देर बाद वह बदहवास हालत में घर लौट कर आई। उसने इशारों में पूरी घटना की जानकारी दी।
पड़ोसी दुकान के कैमरे देखकर दी पुलिस को तहरीर
मजदूर ने पड़ोसी दुकान पर जाकर सीसीटीवी कैमरे देखें वहां आरोपित उसे कोठरी में ले जाते हुए दिखाई दिया, जिसके आधार पर पति ने उसके खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।आरोपित की तलाश शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़े : UP Transfer : तीन जिलों के पुलिस कप्तान समेत आठ IPS अधिकारियों का तबादला