
Ayodhya : राम मंदिर अयोध्या को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। भगवान राम के दर्शन के लिए VIP पास को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। वर्तमान में, भगवान राम के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं।
मंदिर प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए शनिवार से VIP पास जारी करने का निर्णय लिया है। ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि आज से 1 जनवरी तक किसी भी व्यक्ति के लिए VIP पास नहीं बनाए जाएंगे।
VIP पास जारी करने पर रोक
नए साल के मौके पर अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना है। पहले से ही 1 जनवरी तक VIP दर्शन के पास बुक हो चुके हैं, साथ ही रामलला की मंगला आरती के लिए भी पास रिजर्व किए गए हैं। इस कारण मंदिर प्रशासन ने शनिवार से VIP पास जारी करने पर रोक लगा दी है। जिन श्रद्धालुओं के पास पहले से VIP पास हैं, वे दर्शन कर सकेंगे, लेकिन अब 1 जनवरी तक कोई नया VIP पास नहीं मिलेगा।
29 दिसंबर से सांस्कृतिक कार्यक्रम
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर 5 दिवसीय धार्मिक आयोजन होंगे। 27 दिसंबर से वैदिक अनुष्ठान शुरू होंगे, जबकि 29 दिसंबर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 31 दिसंबर को प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के मौके पर बड़े धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जाएगा।
इस विशेष अवसर पर देशभर से संत, धर्माचार्य और श्रद्धालु अयोध्या पहुंचेंगे। पिछले साल की तरह इस बार भी भारी भीड़ की उम्मीद है, जिसे नियंत्रित करने के लिए मंदिर प्रशासन और पुलिस पहले से ही तैयारियों में जुटे हुए हैं।
यह भी पढ़े : बहराइच में BLO ने कर दिया खेल! नाबालिग हो गए बालिग, बिन शादी के मिल गई पत्नी












