
अयोध्या। गोसाइंगंज विधायक अभय सिंह नें विधानसभा क्षेत्र में 407 करोड़ लागत की विकास की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व उद्घाटन द्वापर विद्यापीठ इंटर कालेज बरईपारा में किया।
विधायक अभय सिंह नें भास्कर प्रतिनिधि को बताया क्षेत्र का सर्वागीड़ विकास ही उनका उद्देश्य है जोकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग से उनके द्वारा किया जा रहा है।

विधायक द्वारा लोकर्पित व उद्घाटित विभिन्न परियोजनाएं
- टांडा राज्य मार्ग दूरी 14 किमी का रु 24742.78 लाख से चौड़ीकरण
- रु. 6070.96 लाख रूपये की लागत से अकबरपुर -बसखारी मार्ग के प्रस्तावित मया बाजार फोरलेन बाईपास का निर्माण
- 54.72 लाख रुपये की लागत से पं दीनदयाल उपाध्याय योजना अंतर्गत असकरन पुर में पीएमजीएसवाई से पूरे नंदा तिवारी के घर से भोला तिवारी के घर तक सड़क निर्माण कार्य
35.20 लाख रुपये से पं दीनदयाल उपाध्याय योजना अंतर्गत अहिरन का पुरवा संपर्क मार्ग के नव निर्माण का कार्य - 52.42 लाख रूपये की मदद से देवापुर बहादुरपुर मोड़ से सन्हाई का पुरवा संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य
- 68.37 लाख रूपये से सराय खरगी निधियांवा रोड से लाहुर सरैया संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य
- 84.33 लाख रूपये से झानिका देवी इंटरकालेज से सेमरा तक संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य
- 83.26 लाख रूपये से ककोली सागर से बाहरपुर संपर्क मार्ग का निर्माण
- 49.55 लाख रूपये से हैदरगंज सोसाइटी से भैसापुर तक संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य
- 85.63 लाख रूपये से कदियापुर प्रधानमंत्री सड़क से रतनवीर बाबा देव स्थान तक मार्ग निर्माण कार्य
- 69.97 लाख से कोरव राघवपुर गांव से हारीपुर मऊ पक्की सड़क तक मार्ग निर्माण कार्य
- 71.70 लाख रूपये से अनैया भारी से चन्दनपुर गाँव होते हुए रौवा लोहगपुर पक्की सड़क तक मार्ग निर्माण कार्य
- 82.52 लाख रूपये से गयासपुर सकतपुर रामचरण निषाद के घर से अवनीश सिंह के बाग़ तक मार्ग निर्माण
- 71.70 लाख से गौरा मुन्ना सिंह की दुकान से चकसेन पुर तक सड़क निर्माण कार्य
- 37.79 लाख से चौरे हैदरगंज मार्ग से 1 किमी परोमा खास संपर्क मार्ग निर्माण कार्य
- 51. 11 लाख से चौरे बेरुगंज मार्ग से 1 किमी माझा सोनौरा संपर्क मार्ग निर्माण कार्य
फिलहाल विधानसभा क्षेत्र की जनता में विधायक द्वारा लोकर्पित की गई परियोजनाओं से ख़ुशी व उल्लास का माहौल है।
यह भी पढ़े : Report : Covid-19 के Delta Variant से हो रहें साइलेंट हार्ट अटैक, पढ़िए IIT इंदौर की ये रिपोर्ट