अयोध्या : गणेश पूजा महोत्सव को लेकर नगर निगम, रामलीला समन्वय समिति व दुर्गा पूजा समिति की बैठक सम्पन्न

अयोध्या। आगामी गणेश पूजा महोत्सव की तैयारी के संदर्भ में नगर निगम के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी जी के नेतृत्व में नगर निगम के साथ केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के पदाधिकारी तथा सभी गणेश पूजा आयोजन समिति के पदाधिकारी की एक संयुक्त बैठक नगर निगम के तिलक हाल में संपन्न हुई। बैठक में तमाम गणेश पूजा समय से आए पदाधिकारी ने अपने पूजा से संबंधित समस्याओं को नगर निगम के समक्ष रखा।

महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा अयोध्या एक पौराणिक नगरी है और यहां पर जो भी धार्मिक आयोजन मनाया जाते हैं नगर निगम उसमें सर्वोत्तम व्यवस्था प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस बार भी नगर निगम की तरफ से सभी व्यवस्थाएं समय से उपलब्ध कराई जाएगी जिससे किसी को कोई कष्ट ना हो। महापौर जी ने जनता से आवाहन करते हुए इस वर्ष पर्व को प्लास्टिक मुक्त बनाने का आवाहन किया तथा डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए भी उन्होंने आवाहन किया।

इससे पूर्व केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने नगर निगम के समक्ष अपनी मांगों को रखते हुए बताया कि इस वर्ष 27 अगस्त से गणेश जी का आगमन तमाम प्रमुख स्थानों पर हो जाएगा और इसके बाद विभिन्न तिथियां में गणेश पूजा पंडालों पर प्रतिमाओं के स्थापना का क्रम जारी रहते हुए 3 सितंबर तक सभी पूजा पंडालों पर भगवान गणेश का विधिवत पूजन अर्चन आरंभ हो जाएगा। दिनांक 6 सितंबर को नगर के सभी गणमान्य लोगों की अगुवाई में भगवान गणेश की विशाल शोभायात्रा निकलेगी जो अपने-अपने पूजा पंडालों से चलकर जमुनिया बाग में एकत्र होगी और उसके बाद परंपरागत मार्ग से विसर्जन हेतु गुप्तार घाट जाएगी।

श्री जायसवाल ने व्यवस्था के संबंध में मांग करते हुए कहा कि सभी गणेश पूजा स्थलों पर साफ सफाई,प्रकाश व्यवस्था और अन्य सभी परंपरागत व्यवस्थाएं बहाल रखी जाएं। शोभायात्रा के दिन संपूर्ण विसर्जन मार्ग पर अतिरिक्त साफ-सफाई, चूना छिड़काव किया जाना अति आवश्यक है। बेसहारा पशुओं की समय रहते हैं व्यवस्था कर ली जाए जिससे किसी दुर्घटना की आशंका न रहे और विसर्जन मार्ग पर पड़ने वाले शराब और मीट की दुकानों को बंद करने का भी उन्होंने मांग किया। पूरे मेला स्थल पर जगह-जगह पेयजल की भी व्यवस्था कराई जाने की मांग श्री जायसवाल ने नगर निगम के समक्ष रखा।
बैठक को संबोधित करते हुए उपसभापति और केंद्रीय समिति के नगर निगम समन्वयक राजेश गौड़ ने भी सभी पदाधिकारी को आश्वस्त किया कि इस बार की व्यवस्था अब तक की सर्वोत्तम व्यवस्था साबित होगी।

इस बैठक में उपस्थित नगर आयुक्त श्री जयेंद्र कुमार ने भी सभी को अच्छी से अच्छी व्यवस्था उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।बैठक का संचालन केंद्रीय समिति के सहसंयोजक गगन जायसवाल ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय समिति के पुलिस विभाग के समन्वयक जे एन चतुर्वेदी ने नगर निगम से मांग किया कि जो भी समस्याएं आपको नोट कराई गई हैं उनका समय रहते शत प्रतिशत निराकरण कराने की कृपा करे। बैठक के प्रारंभ में केंद्रीय समिति के सुप्रीत कपूर, अतुल सिंह, संजय श्रीवास्तव, पवन निषाद, विशाल गुप्ता वाशु, बजरंगी साहू, रंजीत शर्मा, चंदन गुप्ता, रोहिताश चंद्र राजू, तरुण गुप्ता, भानचंद्र भाटे आदि लोगों ने महापौर सहित सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इसके पश्चात सभी जोनल प्रमुखों ने अपने-अपने जोन से संबंधित समस्याएं नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष रखें जिस पर विस्तार से चर्चा के उपरांत उनके निराकरण हेतु महापौर जी ने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

बैठक में प्रमुख रूप से अपर नगर आयुक्त नागेंद्र नाथ,अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार के साथ नगर निगम के तमाम अधिकारी और कर्मचारियों का तथा विभिन्न गणेश पूजा समस्या आए हुए तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें