अयोध्या : विधान परिषद विनियमन समीक्षा समिति ने रामलला के दरबार में टेका मत्था

अयोध्या। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति ने मंगलवार को अयोध्या पहुंचकर श्रीरामजन्मभूमि में रामलला के दर्शन किए। समिति की सभापति डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल में एमएलसी किरण पाल कश्यप, डॉ. रतन पाल सिंह और भाजपा प्रदेश महामंत्री व एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला शामिल रहे।

दर्शन के बाद समिति सभापति डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा, रामलला का यह भव्य मंदिर सनातन संस्कृति का जागृत केंद्र है। यहां आकर आत्मा को जो शांति मिलती है, वह शब्दों में व्यक्त नहीं की जा सकती। यह स्थल भारत की आस्था, परंपरा और गौरव का प्रतीक है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री व एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा, अयोध्या में जो भव्य निर्माण हुआ है, वह केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक पुनर्जागरण का आरंभ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में रामराज्य की कल्पना साकार हो रही है। राम मंदिर के साथ अयोध्या वैश्विक धार्मिक मानचित्र पर एक मजबूत पहचान बना चुका है।

इस अवसर पर भाजपा नेता सुनील तिवारी ने समिति का स्वागत करते हुए कहा, “आज अयोध्या में जो चमत्कारिक परिवर्तन हो रहा है, वह भाजपा की निष्ठा, सेवा और संकल्प का परिणाम है। राम मंदिर न केवल श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि भारत की आत्मा का तेजस्वी रूप है। रामलला का राज्य अब जन-जन के जीवन का मार्गदर्शक बनेगा। मौके पर जिला पंचायत सदस्य चन्द्रभान सिंह, नीरज ओझा, सौरभ गुप्ता, सुशील मिश्र बब्लू, विभागीय अधिकारियों में मुख्य राजस्व अधिकारी, एसडीएम सोहावल, सहित अन्य लोगों की मौजूदगी रही।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें