Ayodhya: राम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर आज अयोध्या के राजा राम के रूप में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में की गई, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम काशी व अयोध्या के विद्वान पंडितों के हाथों संपन्न हुआ !
विगत 22 जनवरी 2024 को भी प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ था जिसमे प्रभु श्रीराम के बाल्य रूप की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी !
राजा राम के रूप में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम प्रातः 6 बजे ही शुरू कर दिया गया था लेकिन शुभ मुहूर्त जोकि 11 बजे शुरू हुआ मुख्य कार्यक्रम की शुरुवात इसलिए 11 बजे शुरू किया गया!
आज प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त ज्यादा शुभ माना जा सकता है क्योंकि आज गंगा दशहरा भी है और इसी दिन रामेश्वरम की भी स्थापना हुई थी इसी दिन सनातन का उद्भव काल भी माना जाता है !
बताते चलें वैसे तो राम दरबार व् परकोटे के अन्य 6 मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम तो संपन्न हो गया है लेकिन इसको अभी वीवीआईपी व आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए नहीं खोला जायेगा क्योंकि कि परकोटे के अन्य 6 मंदिरों सहित राम दरबार में निर्माण कार्य अभी चल रहा है ऐसी संभावना जताई जा रही है कि राम दरबार व अन्य 6 मंदिरों के दर्शन कब आम श्रषलूओं के खोले जायेंगें इसका निर्णय श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की प्रस्तावित 7जून की बैठक में लिया जा सकता है!
यह भी पढ़ें:
भक्ति में डूबा अयोध्या: राम दरबार की पहली झलक ने मोहा हर भक्त का मन
https://bhaskardigital.com/ayodhya-immersed-in-devotion-the-first-glimpse-of-ram-darbar-captivated-the-heart-of-every-devotee/
बेंगलुरू : मुफ्त में बंटी टिकट, भगदड़ के बाद लगा चप्पलों का अंबार, जानिए चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ की 3 बड़ी वजह
https://bhaskardigital.com/bengaluru-tickets-free-pile-of-slippers-stampede-chinnaswamy-stadium/