अयोध्या: सरयू नदी में मछुआरे को मिली शिव की प्राचीन मूर्ति

अयोध्या। गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में एक मछुआरे को सरयू नदी से भगवान शिव की पीली धातु की मूर्ति मिली है। माना जा रहा है की उक्त मूर्ति पीतल की है। अयोध्या पुलिस ने मूर्ति कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पौसरा गांव के पास शुक्रवार सुबह 11 बजे यह मूर्ति मिली थी। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के पौसरा भरवां गांव निवासी मछुआरे राजकिशोर पुत्र मेवालाल ने जब मछली पकड़ने के लिए जाल डाला तो उसमें यह मूर्ति फंस गई। मछुआरों ने समझा कि जाल में ज्यादा मछलियां आ गई हैं क्योंकि उसका वजन ज्यादा था। जब बाहर निकाला तो उसमें भगवान भोलेनाथ की मूर्ति निकली।

नदी से मूर्ति निकलने की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। मूर्ति की ऊंचाई करीब 23 इंच और चौड़ाई करीब 14 इंच है। मूर्ति का वजन लगभग 14 किलोग्राम है। मछुआरे ने मूर्ति मिलने की सूचना अपने चचेरे भाई बिरजू और ग्राम प्रधान को दी थी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। थानाध्यक्ष विजयंत मिश्रा ने बताया कि मूर्ति को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। जांच के लिए इसे पुरातत्व विभाग भेजा जाएगा। पुलिस आसपास के जनपदों से संपर्क कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं से मूर्ति चोरी तो नहीं हुई है।

पुलिस का कहना है कि कई बार चोर मूर्तियां चुराकर अपराध छिपाने के लिए नदी में फेंक देते हैं। इसलिए यह जांच की जा रही है कि मूर्ति नदी में कैसे पहुंची। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

मुखवा में पीएम मोदी ने की गंगा पूजा अंसल एपीआई पर कार्रवाई : पिता – पुत्र समेत 5 पर मुकदमा दर्ज ट्रंप ने भारत , चीन समेत देशों पर उच्च शुल्क लगाने का किया ऐलान परिजनों ने कहा – सचिन तो सिर्फ मोहरा , कत्ल के पीछे कोई ओर रूम पर चलो नहीं तो नौकरी छोड़ : नर्सिंग ऑफिसर की पिटाई