
Ayodhya : जिला तथा महानगर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से मध्य प्रदेश भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा हमारे देश की बेटी एवं भारतीय सेवा के अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में की गई अमर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यालय से रिकाबगंज चौराहे तक विरोध प्रदर्शन किया। रिकाबगंज चौराहे पर जब पुलिस ने कांग्रेसियों को बलपूर्वक रोका तो वही उन लोगों ने मंत्री विजय शाह का पुतला फूंका और भाजपा विरोधी नारे लगाए।
इससे पूर्व कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर एकत्र कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि भारत की जांबाज़ बेटी कर्नल सोफ़िया क़ुरैशी को बीजेपी नेता विजय शाह द्वारा आतंकवादियों की बहन बताना न सिर्फ़ उनका अपमान है, बल्कि भारतीय सेना का भी घोर अपमान है। भाजपा नेता के बयान से सत्ताधारी दल का चाल चरित्र और चेहरा उजागर होता है। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने अपने बयान से देश की वीरांगना बिटिया कर्नल सोफिया कुरैशी का अपमान करके नारीशक्ति, देश की सेना के साथ-साथ हमारी एकता पर भी चोट किया है। उनका बयान उनके छोटे और घिनौने सोच को बताता है। किसी जिम्मेदारी पद पर बैठा आदमी ऐसा अनैतिक और नफरती बयान कैसे दे सकता है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मंत्री से तुरंत इस्तीफा लेना चाहिए या बर्खास्त कर देना चाहिए अन्यथा यही माना जाएगा कि इस ओछी बयानबाजी में उनकी भी मूक सहमति है। भाजपा नेता विजय शाह ने इतना घृणित बयान देकर भारत की एकता-अखंडता को खतरे में डालने का अपराध किया है तथा उनका बयान सांप्रदायिकता को बढ़ाने वाला हैं।
पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह तथा रामदास वर्मा ने कहा भाजपा की मंत्री ने देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही बेटी के विरुद्ध हमारे अधिक टिप्पणी करके सभी देशभक्तों का अपमान किया है जिसके लिए उक्त मंत्री के ऊपर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए माननीय उच्च न्यायालय ने उनके ऊपर एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा लेकिन भाजपा सरकार अभी तक दंड देने को तैयार नहीं।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से हरजीत सिंह सलूजा, सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, अशोक कनौजिया, एससी एसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामसागर रावत ,कविंद्र साहनी, भगवान बहादुर शुक्ला ,डी एन वर्मा , भीम शुक्ला,अवधेश तिवारी, प्रेम प्रकाश पांडे, पंकज सिंह, अनिल तिवारी आदि उपस्थित रहे राम अवध पासी, अजीत वर्मा ,राजकुमार मौर्य, रजनीश शर्मा ,डॉक्टर विनोद गुप्ता, जिओ हैदर ,मुस्लिम शेख, मोहम्मद चांद, मोहम्मद आरिफ ,रुद्र प्रताप सिंह रिशु ,राम बहादुर सिंह, प्रदीप निषाद, पुष्पा निषाद, धर्मेंद्र सिंह, अशोक कुमार राय, राजकुमार पांडे, लाल मोहम्मद, शान मोहम्मद, मोहम्मद अजमल ,फिरोज अंसारी, विकास मिश्रा, धीरेंद्र सिंह बबलू, मोहम्मद आरिफ, रविंद्र कुमार कोरी ,रामचरित्र वर्मा ,विजय यादव कुटिया, लाल बहादुर, मोहम्मद अकरम उर्फ चांद, आदित्य प्रसाद तिवारी पूर्व प्रधान ,अनूप कुमार वर्मा, कुलदीप वर्मा, विशाल दुबे,
आदि सम्मिलित रहे।