
अयोध्या: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं फैजाबाद ज़ोन के प्रभारी श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने आज अयोध्या स्थित कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में महानगर कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया।
बैठक में श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने आगामी 15 अगस्त तक संगठन सृजन अभियान को पूर्ण रूप से संपन्न करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी के निर्देशानुसार पार्टी का संगठन न्याय पंचायत स्तर तक मज़बूत किया जाना है और इसके लिए हर कार्यकर्ता को समर्पित भाव से जुटना होगा।
उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों की तीव्र आलोचना करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार जनविरोधी फैसलों और झूठे प्रचार पर आधारित है, जबकि कांग्रेस का उद्देश्य लोगों को न्याय, सम्मान और भागीदारी दिलाना है।
बैठक की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सुनील कृष्ण ‘रानू’ ने की। उन्होंने कहा कि अयोध्या महानगर कांग्रेस का संगठनात्मक ढांचा मजबूत है और कार्यकर्ताओं की मेहनत व समर्पण के बल पर हम निश्चित रूप से 15 अगस्त तक संगठन सृजन कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे।
बैठक का संचालन सेवादल महानगर अध्यक्ष श्री बसंत मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, जिनमें अशोक कनौजिया, हरजीत सिंह सलूजा, जनार्दन मिश्रा, अशोक कुमार राय, धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘बबलू’, अवधेश तिवारी, अंकित जैन, अरुण साहू, प्रेम कुमार पांडे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामेन्द्र त्रिपाठी, एनएसयूआई महानगर अध्यक्ष जय प्रताप गुप्ता, अंकुर श्रीवास्तव, विशाल दुबे, शिवकुमार यादव ‘बबलू’, मोहम्मद मुशीर, अनिल सोनकर सहित अन्य कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यकर्ताओं ने बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया और संगठन को प्रत्येक बूथ एवं वार्ड स्तर तक पहुंचाने के लिए संकल्प लिया।
ये भी पढ़ें: पी.बी. बालाजी होंगे JLR के नए CEO, पहली बार किसी भारतीय को मिली कमान
दिल्ली : प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम? स्कूल शिक्षा शुल्क निर्धारण बिल 2025 विधानसभा में पेश