
अयोध्या। सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को रामनगरी अयोध्या पंहुचे और सर्वप्रथम हनुमानगढ़ी जाकर दर्शन पूजन किया हनुमानगढ़ी में मुख्यमंत्री नें संतों से भी मुलाक़ात की इसके बाद मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि जाकर प्रभु राम के चरणों में शीश झुकाया।
मुख्यमंत्री नें हनुमानगढ़ी में संतों से मुलाक़ात कर उनका कुशल क्षेम जाना, मुख्यमंत्री सबसे पहले प्रेमदास महाराज से मिले यहां अन्य संतों से भी मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना
निर्माण कार्य के प्रगति के बारे में ली जानकारी:
हनुमानगढ़ी दर्शन पूजन करने के बाद मुख्यमंत्री श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे और श्री राम लाल के चरणों में शीश झुकाया मुख्यमंत्री यहां विधिवत दर्शन पूजन कर राम मंदिर निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया यहां चल रही निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्र ने मुख्यमंत्री को यहां चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ योगी सरकार के मंत्री महापौर गिरीश पत्र त्रिपाठी अभय सिंह नगर विधायक वीर प्रकाश गुप्ता रुदौली विधायक रामचंद्र यादव चंद्रभानु पासवान भी मौजूद रहे।