
अयोध्या। कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौट रहे नेपाल के हिलसा बार्डर पर फंसे आठ क्षेत्रीय लोग सकुशल घर वापस लौट आए हैं।

नेपाल बॉर्डर पर फंसे लोगों की वापसी के लिए गोसाईगंज विधायक अभय सिंह व नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर गुहार लगाई थी। इस पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने गंभीरता से संज्ञान लिया और नेपाल में आंदोलन थमते ही, फंसे आठ क्षेत्रीय लोगों को सुरक्षित उनके घर भेजने का कार्य किया गया।

सभी आठ लोग, जिनमें सुशील राजपाल, पूर्व प्रमुख रमाकांत यादव, चमन सिंह, अभय विक्रम सिंह, अनूप सिंह, शैलेन्द्र अग्रहरि, मदन जायसवाल, और विकास गुप्ता शामिल हैं, शुक्रवार को अपने घर पहुंच गए। घर पहुंचने पर परिजनों व क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनका जोरदार स्वागत फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर किया गया।
विधायक के प्रयास की जमकर तारीफ भी क्षेत्रीय लोगों द्वारा की जा रही है।
यह भी पढ़े : Anti-Immigration Rally : कौन हैं टॉमी रॉबिन्सन? जिनकी एक अपील पर लंदन में सड़कों पर उतर आएं लोग