
अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र अंतर्गत गयासपुर गाँव के 37 वर्षीय कमल सिंह की हत्या रात्रि लगभग 12 बजे गाँव के ही चौराहे पर अज्ञात लोगों द्वारा कर दी गई। प्रथम दृष्ट्या हत्या ईंट से की गई प्रतीत होती है, लेकिन परिवार के लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि बाईं तरफ से खोपड़ी उड़ चुकी है, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि सर में गोली मार कर कमल सिंह की हत्या हुई है।
मृतक कमल सिंह अपने परिवार का अंकेला वारिस था और अभी अविवाहित भी था। मृतक की माँ आरती देवी की तरफ से अज्ञात हत्यारों के खिलाफ तारुन थाने में तहरीर दी गई। फिलहाल मृतक कमल की हत्या कैसे हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
यह भी पढ़े : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में किसने किया बम ब्लास्ट? 4 लोगों की मौत, 20 घायल