
- यातायात प्रभारी ने नगर क्षेत्र में चलाया यातायात जागरूकता अभियान
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात जागरुकता बढ़ाने के लिए यातायात पुलिस गुरुवार को नगर क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरुक किया। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज आतिश कुमार सिंह मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी यातायात अनुज सिंह के निकट पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह अपने टीम के साथ महराजगंज शहर क्षेत्र में लोगों को यातायात जागरूकता के नियमों के बारें में जागरूक किया गया।
अधिक रफ्तार से वाहन चलाने से होने वाली जनहानि को वाहन स्वामियों को जागरूक किया गया। साथ ही हाई स्पीड से हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से महाराजगंज गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर यातायात पुलिस द्वारा स्पीड राडार गन लगाकर तेज गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को रोक कर जागरूक किया गया। यातायात प्रभारी ने दैनिक भास्कर को बताया कि 55 गाड़ियों का चालान करते हुए 85000 जुर्माना भी लगाया गया है।
जागरुकता अभियान में उन्होंने कहा कि युवा वर्ग तेज गति से वाहन ना चलाएं अपने निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं। नगर क्षेत्र के विभिन्न चौराहों और तिराहों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की गई तथा नियम विरुद्ध पाए गए वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्यवाही की गई।
ऑपरेशन कार-ओ-बार के क्रम में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सिंदुरिया चौराहे पर यातायात पुलिस द्वारा ब्रिथ एनालाइजर लगाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की सघन चेकिंग की गयी और दोषी पाए गए वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई।











