बालोतरा हादसा : शादी से लौट रहे परिवार की कार को रॉग साइड से आई SUV ने मारी टक्कर, तीन की मौत

बालोतरा। मंगलवार सुबह भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बालोतरा जिले के जसोल निवासी पति-पत्नी और उनकी मासूम बेटी की मौत हो गई, जबकि बेटा और चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक परिवार सूरत में कपड़ों का कारोबार करता था और जसोल में पारिवारिक शादी में शामिल होकर लौट रहा … Read more

MP : बिजली के खंभे से टकराकर बस पलटी, स्कूली छात्राओं समेत कई यात्री घायल

सतना : मध्य प्रदेश के सतना जिले के नागौद कस्बे में मंगलवार को एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई और पलट गई। हादसे में दर्जनभर यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कुछ स्कूली छात्राएं भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बस से बाहर … Read more

सीएम मोहन यादव बोले : हर मुश्किल में किसानों के साथ है सरकार

भोपाल। मध्यप्रदेश में बारिश, बाढ़ और कीटों से प्रभावित 23.81 लाख किसानों को राहत मिली है। राज्य सरकार ने आरबीसी 6(4) के तहत 18.02 करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में स्थानांतरित किए हैं। बाकी राशि फसल बीमा कंपनियों द्वारा दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार किसानों को सिंचाई के लिए … Read more

Rajasthan : अब खाटूश्याम धाम बनेगा अयोध्या-काशी जैसा भव्य आध्यात्मिक केंद्र

सीकर : खाटूश्यामजी का आस्थाधाम अब एक भव्य आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित होने जा रहा है। केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत मिले 87 करोड़ रुपये के बजट से राज्य सरकार खाटू को अयोध्या और काशी की तर्ज पर आधुनिक स्वरूप देने की तैयारी में है। लगभग 250 बीघा भूमि … Read more

राजस्थान में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल फेरबदल और नई राजनीतिक नियुक्तियां !

जयपुर। राजस्थान की राजनीति में सोमवार को तब हलचल मच गई जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अचानक दिल्ली पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसे दिवाली के बाद की शिष्टाचार भेंट बताया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे मंत्रिमंडल फेरबदल और राजनीतिक नियुक्तियों से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों के … Read more

UP : इन दो जिलों के कुछ हिस्सों को मिलाकर बन सकता है ‘कल्याण सिंह नगर’

अलीगढ़। प्रदेश में एक नया जिला बनने की संभावनाएं तेज हो गई हैं। अलीगढ़ के अतरौली-गंगीरी और बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र को मिलाकर ‘कल्याण सिंह नगर’ नाम से नया जिला बनाया जा सकता है। यह प्रस्ताव पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह के पुत्र और एटा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह (राजू भैया) की मांग पर … Read more

लोहाघाट डिपो में परिवहन कर्मियों की हड़ताल, अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप

लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड परिवहन निगम के लोहाघाट डिपो में मंगलवार को चालकों, परिचालकों और कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाते हुए कार्य बहिष्कार कर दिया। उत्तराखंड परिवहन निगम प्रांतीय संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शुरू हुई इस हड़ताल के चलते लोहाघाट डिपो से एक भी बस का संचालन नहीं हो सका। … Read more

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में शर्मनाक घटना : महिला कर्मचारियों से कपड़े उतरवाकर की गई जांच

हरियाणा : रोहतक में मंगलवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) में महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार की शर्मनाक घटना सामने आई है। राज्यपाल के दौरे के बीच घटी इस घटना ने विवि परिसर में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि महिला सफाई कर्मचारियों से दो सुपरवाइजरों ने कपड़े उतरवाकर … Read more

मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे ‘अनुगूंज’ का उद्घाटन, कई मंत्री रहेंगे मौजूद

भोपाल  : भोपाल में मंगलवार शाम शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय, शिवाजी नगर में स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘अनुगूंज’ का आयोजन होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे, जबकि जनजातीय कल्याण मंत्री कुंवर विजय शाह और स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। … Read more

खन्ना हाईवे पर बड़ा हादसा, गलत साइड से आए ट्राले ने पीआरटीसी बस को मारी टक्कर

खन्ना (पंजाब)। नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। लुधियाना से पटियाला जा रही सवारियों से भरी पीआरटीसी बस को गलत साइड से आ रहे एक ट्राले ने सामने से टक्कर मार दी। जोरदार भिड़ंत में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं … Read more

अपना शहर चुनें