औरैया : बाढ़ के पानी में दिखा मगरमच्छ, गांव में फैली दहशत, वन विभाग से मदद की गुहार

औरैया। जनपद के तहसील अजीतमल के ग्राम फरिहा में बाढ़ की आपदा के बीच एक और संकट सामने आया है। बाढ़ के पानी के साथ एक विशाल मगरमच्छ गांव में घुस आया। पानी में तैरते मगरमच्छ को देखकर गांव में हड़कंप मच गया।

मगरमच्छ की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कई परिवारों ने अपने बच्चों को एहतियातन घरों में बंद कर दिया है। वे किसी अनहोनी से बचना चाहते हैं। सूचना मिलने पर वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक मगरमच्छ को पकड़ा नहीं जा सका है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द वन विभाग की टीम भेजी जाए। वे चाहते हैं कि मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए, जिससे गांव के लोगों में भय का वातावरण समाप्त हो सके। बाढ़ और अब वन्यजीवों की दस्तक ने ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

यह भी पढ़े : मालेगांव ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा! RSS प्रमुख मोहन भागवत को फंसाने की थी साजिश, अधिकारी ने कहा- गिरफ्तारी की थी तैयारी

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल