सरकार के इशारे पर अफसरों ने साजिश रच ढहाई मस्जिद : अजय राय

हाटा,कुशीनगर। प्रदेश का महौल खराब करने के लिए प्रदेश की सरकार एक षड़यंत्र के तहत कार्य कर रही है। प्रदेश में जिस तरह मुस्लिम धर्म स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है वह यही साबित कर रहा है। बहराईच व संभल के बाद जिस तरह से मदनी मस्जिद को जमींदोज किया गया है वह यही कहानी बयां कर रहा है।

उक्त बातें बुधवार को बुलडोजर कार्यवाही में ध्वस्त हुई मदनी मस्जिद का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कही। उन्होंने कहा कि मस्जिद प्रबन्ध समिति ने बताया है कि ध्वस्तीकरण की कोई नोटिस नहीं दी गई। 9 फरवरी की सुबह मस्जिद परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।

बुलडोजर के साथ मस्जिद को गिराना शुरु किया गया, ताकि माहौल बिगड़े। लेकिन मुस्लिम समुदाय ने जिस धैर्य का परिचय दिया है, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि कुरान पाक को जिस तरह से जर्मीदोज किया गया, उसकी जितनी भी निन्दा की जाय वह कम ही है। प्रशासन की यह कार्यवाही ये दर्शा रही है कि सब कुछ प्रदेश की योगी सरकार के इशारे पर हुई है। कांग्रेस पार्टी इसकी निन्दा करती है।

कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत के साथ पीड़ित पक्ष के साथ खड़ी है। जहां भी सहयोग की आवश्यकता होगी, चाहे हाई कोर्ट या फिर सुप्रीम कोर्ट वहां पर पार्टी खड़ी मिलेगी और लड़ाई लड़ेगी। इस दौरान प्रमोद कुमार पाण्डेय, अमरेन्द्र प्रताप मल्ल, अभय मणि त्रिपाठी, अरशद खां, व्यास ओझा, आनन्द मणि, अशलम शेख, महमूद खां, गुड्डू अंसारी, अशलम शेख , सलमान खां, ऋषिकेश् मिश्रा, जीतेन्द्र पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें