
लखनऊ : कांग्रेस नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा मोना ने भाजपा सरकार के विजन पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि भाजपा सरकार के पास प्रदेश विकास के विजन के नाम पर सिर्फ दिखावा और इवेंट हैं, विकास के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति की कमी है। देश के विकास के लिए अगर सबसे बड़ा कोई विजन देखा और उसे पूरा किया तो कांग्रेस सरकारों ने और हमारे नेताओं ने इसे पूरा किया,इस देश के विकास के विजन की नींव देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने रखी।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के विकास के विजन 2047 पर चर्चा हो रही है होनी भी चाहिए हम चाहते थे कि इतने महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा के समय को और बढ़ाया जाय। भाजपा सरकार ने किसानों को धोखा दिया है। कृषि के लिए बजट मात्र 3.2 प्रतिशत है, जबकि अन्य राज्यों में यह 6 प्रतिशत से ज्यादा है। गन्ना किसानों का बकाया है और लगातार किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग को सिर्फ 6% बजट आवंटित है। प्रदेश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है और बेरोजगारी दर 9.8 प्रतिशत है। लगभग 10 लाख कर्मचारी आउटसोर्सिंग और कॉन्ट्रैक्ट के तहत रखे गए हैं।
दलितों-महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। प्रदेश के स्कूलों में डेढ़ लाख से ज्यादा शिक्षकों की कमी थी, जिसे पूरा करने के बजाय स्कूलों को ही बंद कर दिया गया। सरकार एक तरफ कहती है कि हम किसानों की आए दुगुनी करेंगें, जब बजट ही आधा है तो आय दुगनी कैसे करेंगे? किसानों की एमएसपी कैसे दुगुनी होगी ? डीएपी जो 800 की मिलती थी वह अब 1350 रुपए की हो गई लागत बढ़ती जा रही है, जितना कार पर टैक्स 12 से 28% लगाया जा रहा है उतना ही ट्रैक्टर पर लग रहा है यह कैसे जायज है अन्नदाता के साथ ये कैसा न्याय है ?
ये भी पढ़ें: झाँसी : स्वतंत्रता दिवस से पूर्व सघन चेकिंग अभियान, 52 चालान काटे गए
झाँसी : पुलिस ने निकाली “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत भव्य तिरंगा रैली