
Apoorva Mukhija Trolling : यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मखीजा (The Rebel Kid) एक बार फिर विवादों में फंस गई हैं। इस बार उन्होंने महिलाओं को लेकर ऐसा बयान दे दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की है।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, अपूर्वा मखीजा ने महिलाओं को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। उनके इस बयान को सुनने के बाद लोग भड़क गए और उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई जा रही है।
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनकी आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, “मतलब ये अपनी सेक्सुअलाइजेशन से पैसे कमाने को सही बता रही है।” किसी ने उन्हें ‘बेशर्म’ कहा तो किसी ने कहा, “आजकल के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स सिर्फ फालतू बातें करने के लिए फेमस हो गए हैं।”
यह पहली बार नहीं है जब अपूर्वा विवादों में फंसी हैं। कुछ महीनों पहले, वह स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘India’s Got Latent’ में अपने अभद्र भाषा के कारण चर्चा में आई थीं। उस समय सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हुई थी।
उसके बाद, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही हैं। यही नहीं, इसी शो के दौरान यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया, उर्फ बीयरबाइसेप्स, भी विवादों और मुश्किलों में फंस गए थे।
बता दें कि अपूर्वा मखीजा का यह विवाद नया नहीं है। इससे पहले भी वे विभिन्न आयोजनों और इंटरव्यू में अपने बयानों को लेकर चर्चा में रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना और ट्रोलिंग का सिलसिला अभी जारी है।