अन्ना हजारे ने फिर किया भूख हड़ताल का ऐलान! लोकायुक्त बिल के खिलाफ सीएम फडणवीस को लिखा पत्र

Anna Hazare : समाजसेवी अन्ना हजारे ने एक बार फिर भूख हड़ताल करने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया है कि वे आगामी साल 30 जनवरी 2026 से रालेगण सिद्धि में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। यह आंदोलन महाराष्ट्र में लोकायुक्त कानून को लागू न करने के विरोध में है।

अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा पारित लोकायुक्त बिल को लागू नहीं करने के खिलाफ यह कदम उठाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक पत्र भी लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि सरकार ने 28 दिसंबर 2022 को विधानसभा में और 15 दिसंबर 2023 को विधान परिषद में यह बिल पास किया था, लेकिन अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है।

क्यों है जरूरी?

उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से कानून पर चला है, और लोकसभा व विधानसभाओं का मुख्य कार्य कानून बनाना है। महाराष्ट्र में लोकायुक्त कानून का लागू होना बेहद आवश्यक है। इस मुद्दे को लेकर सरकार और उनके बीच कई बैठकें हो चुकी हैं। सरकार ने इस कानून को लागू करने का आश्वासन भी दिया है, परंतु अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

अन्ना हजारे ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि राज्य में सशक्त लोकपाल कानून लागू नहीं हुआ, तो उन्हें जीवन जीने का अधिकार नहीं रहेगा।

अन्ना हजारे ने आगे कहा कि जब तक उनके शरीर में प्राण हैं, तब तक उनका जीवन देश की भलाई के लिए समर्पित रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें जीवन में किसी भी चीज़ की लालसा नहीं है; उन्हें केवल सोने के लिए बिस्तर और खाने के लिए बर्तन चाहिए।

अन्ना हजारे ने बताया कि 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है, जो उनके आदर्श हैं। उन्होंने कहा कि यह भूख हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक लोकायुक्त कानून लागू नहीं हो जाता।

यह भी पढ़े : SIR के अंतिम दिन खुद ममता बनर्जी ने भरा एसआईआर फॉर्म, भाजपा बोली- ‘वो कह रही थीं नहीं भरेंगी… बंगाल को भ्रमित कर रहीं’

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें