अमेरिका : बाढ़ से टेक्सस में तबाही! 13 लोगों की मौत, 20 लोग लापता

टेक्सस, अमेरिका। टेक्सस में अचानक भारी बारिश के कारण आई बाढ़ ने हड़कंप मचा दिया है। इस आपदा में कम से कम 13 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 20 लोग कैंपिंग के दौरान लापता हैं।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार (4 जुलाई, 2025) को मूसलाधार बारिश के बाद दक्षिण टेक्सस में ग्वाडालूप नदी में तेज बाढ़ आ गई, जिससे नदी किनारे स्थित एक समर कैंप में मौजूद कई लड़कियां लापता हो गई हैं।

अमेरिकी मौसम विभाग ने इस क्षेत्र में बाढ़ की आपात स्थिति घोषित कर दी है। यह चेतावनी खासकर केर काउंटी के कुछ इलाकों के लिए जारी की गई है, जो टेक्सस हिल कंट्री का हिस्सा है। अधिकारियों का कहना है कि भारी बारिश और तूफान के कारण यह बाढ़ अचानक आई, और इसकी कोई पूर्व चेतावनी नहीं दी गई थी।

केरविले शहर के सिटी मैनेजर डाल्टन राइस ने कहा कि यह भीषण बाढ़ सुबह से पहले ही फैल गई थी और अब रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

बद्रीनाथ मंदिर गेट पर फोटो को लेकर श्रद्धालुओं में भिड़ंत जो लोकसभा जीतता है विधानसभी जीतता है संसद का मानसून सत्र 21 जुलाईव से होगा शुरु रिलीज से पहले जानकी फिल्म देखेंगे केरल हाईकोर्ट के जज हरियाणा रोडवेज बस के सामने लहराई पिस्तौल…