
America West Virginia Firing :अमेरिका के वर्जीनिया के माउंट कार्बन में गोलीबारी की घटना में गनमैन सहित 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध ने पहले गोलीबारी की और उसके बाद खुद को गोली मार ली। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी।
यह मामला पश्चिमी वर्जीनिया के माउंट कार्बन का है, जहां सोमवार को गोलीबारी की घटना ने लोगों में भय का माहौल बना दिया। पुलिस ने लोगों को बाहर न निकलने के निर्देश दिए थे।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस अधिकारी जेस मैकमुलेन के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। संदिग्ध को गोली चलाते हुए देखा गया, और जब उसकी पहचान करने का प्रयास किया गया, तो उसका शव घर में पड़ा मिला। उसे भी गोली लगी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को शक है कि आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद खुद को भी गोली मार ली। इसके अलावा, एक और व्यक्ति की गोली लगने से मौत हुई है।