Amarnath Yatra 2025 : दो दिन में 22 हजार श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

Amarnath Yatra 2025 : जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को बालटाल में 800 तीर्थयात्रियों की क्षमता वाले श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के यात्री निवास का उद्घाटन किया। इस नए आवास सुविधा का उद्देश्य यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और आरामदायक ठहरने की व्यवस्था प्रदान करना है।

इस दौरान, जम्मू से तीसरे जत्थे के रूप में 6,411 श्रद्धालु यात्रा के लिए रवाना हुए। उपराज्यपाल ने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित आवास मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता है।

अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भोजन और आवास हेतु लगातार प्रयास कर रहा है। श्रद्धालु पूरे देश से मन में श्रद्धा और विश्वास लिए भगवान भोलेनाथ के धाम पहुंच रहे हैं, और प्रशासन भी इस यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए हर संभव कदम उठा रहा है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

बद्रीनाथ मंदिर गेट पर फोटो को लेकर श्रद्धालुओं में भिड़ंत जो लोकसभा जीतता है विधानसभी जीतता है संसद का मानसून सत्र 21 जुलाईव से होगा शुरु रिलीज से पहले जानकी फिल्म देखेंगे केरल हाईकोर्ट के जज हरियाणा रोडवेज बस के सामने लहराई पिस्तौल…