रुहेलखंड विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ

बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में मंगलवार को अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय ग्रेपलिंग (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुष वर्ग के गी श्रेणी (पारंपरिक वेशभूषा में) के मुकाबले हुए। इन मुकाबलों में विभिन्न विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और पदक जीते।

अंडर-46 किलो भारवर्ग में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के शिवम दिवाकर ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जबकि स्वर्णिम गुजरात विश्वविद्यालय के क्रिनाल ने रजत और निरवान विश्वविद्यालय जयपुर के रिंकू और राजस्थान के माधव विश्वविद्यालय के प्रियांशु चौधरी ने कांस्य पदक जीते। इसी तरह, अंडर-50 किलो भारवर्ग में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दुर्वेश पाल ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि वीबीएस पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के ज्ञाननेंद्र कुमार को रजत और राजू श्रॉफ आरओएफईएल गुजरात के विशाल यादव और डॉ. केएन मोदी विश्वविद्यालय राजस्थान के राघव कुमार को कांस्य पदक मिला।

अंडर-54 किलो भारवर्ग में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विजयवीर यादव ने स्वर्ण, डीएवी विश्वविद्यालय जालंधर पंजाब के ध्रुव शर्मा ने रजत, और निरवान विश्वविद्यालय जयपुर के अंकित शर्मा और कालीकट विश्वविद्यालय के अरविंद रमन ने कांस्य पदक जीते। अंडर-58 किलो भारवर्ग में देश भगत विश्वविद्यालय पंजाब के अंकुर ने स्वर्ण, रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत ने रजत, और वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय के चौहान विवेक और मौलाना आजाद विश्वविद्यालय जोधपुर के युवराज सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

अंडर-66 किलो भारवर्ग में देश भगत विश्वविद्यालय पंजाब के अमन ने स्वर्ण, एचवीएनएसजी विश्वविद्यालय सूरत के विद्जा ओम कुमार ने रजत, और वीजी विश्वविद्यालय जयपुर के पुष्पेंद्र सिंह रजावत और मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के विश्वेंद्र सिंह पनवार को कांस्य पदक मिला। इसके अलावा, अंडर-62 किलो भारवर्ग में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दिग्विजय ने स्वर्ण पदक जीता।

इसके साथ ही अंडर-70 किलो भारवर्ग में महाराजा भूपिंदर सिंह विश्वविद्यालय पटियाला के अंकित ने स्वर्ण और रुहेलखंड विश्वविद्यालय के देवा ने रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-74 किलो भारवर्ग में देश भगत विश्वविद्यालय के गजेंद्र ने स्वर्ण और रुहेलखंड विश्वविद्यालय के रोहित देशवाल ने रजत पदक हासिल किया। अंडर-78 किलो भारवर्ग में विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड पाहेर यूनिवर्सिटी उदयपुर के नवीन ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-82 किलो भारवर्ग में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सचिन कुमार सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

अंडर-86 किलो भारवर्ग में डीएवी विश्वविद्यालय जालंधर पंजाब के साहिल ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि अंडर-92 किलो भारवर्ग में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रखर कुमार को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। अंडर-98 किलो भारवर्ग में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के यश यादव ने स्वर्ण पदक जीता और 98 किलो से अधिक भारवर्ग में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रीत कुमार ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इस प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अर्जुन अवार्डी और कुलपति खेल विश्वविद्यालय मेरठ मेजर जनरल दीप अहलावत, विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी यशपाल सिंह राणा उपस्थित रहे। मंच का संचालन डॉ. इरम नईम ने किया। इस आयोजन में 15 राज्यों से आई टीमों के 349 खिलाड़ियों, 48 टीम मैनेजरों और कोचों ने झंडा फहराया और मार्च पास्ट करते हुए शपथ ली।

कुलपति प्रो. केपी सिंह और मेजर जनरल दीप अहलावत ने गुब्बारे और कबूतर उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। क्रीड़ा सचिव प्रो. एसएस बेदी ने अतिथियों का स्वागत किया। मेजर जनरल दीप अहलावत ने इस अवसर पर कहा कि खेलों के क्षेत्र में भारत की भागीदारी महज सात फीसदी है, जबकि जापान जैसे देशों में यह 50 प्रतिशत से भी ऊपर है। इसके बावजूद, देश की खेल इंडस्ट्री में 14 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

कुलपति प्रो. केपी सिंह ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय को ग्रेपलिंग प्रतियोगिता की मेज़बानी मिलने को गर्व की बात बताया। समारोह का समापन राष्ट्रगान से हुआ। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव, वित्त अधिकारी, प्रो. आलोक श्रीवास्तव, प्रो. विजय बहादुर, प्रो. एके सिंह, प्रो. जेएन मौर्य, प्रो. पीबी सिंह, प्रो. एसडी सिंह, डॉ. नीरज कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गया युवक संदूक में घुसा, फिर हुई पिटाई अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बच्चों को पीएम मोदी दुलारा सीएम योगी ने कानपुर मेट्रो में किया सफर अश्विनी वैष्णव ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति का किया स्वागत परिवार संग भारत आ रहे जेडी वेंस, पीएम मोदी के साथ डिनर टेबल पर होगी अहम बातचीत