‘अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ होगा’ हिंदू गौरव दिवस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- ‘क्यों हो रही देरी’

Aligarh News : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित हिंदू गौरव दिवस में कहा कि कल्याण सिंह को भारत रत्न मिलना चाहिए। उन्होंने अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ करने का भी प्रस्ताव रखा और समाजवादी पार्टी पर कड़ी आलोचना की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी कल्याण सिंह के कार्यों और राम मंदिर में उनके योगदान को याद किया।

अलीगढ़ का नाम बदलने में देरी क्यों- केशव प्रसाद मौर्य

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि पर आयोजित हिंदू गौरव दिवस में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बाबूजी को भारत रत्न का सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने राज्यों के नाम परिवर्तन की चर्चा करते हुए कहा कि अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ में बदलने में देर नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने सपा पर हमला बोला और कहा, “अखिलेश यादव अब यूपी में बांटो और राज करो की नीति नहीं चलने वाली। बाबू जी की पुण्यतिथि पर हम संकल्प लेते हैं कि सपा की साइकिल को उखाड़कर सैफई भेज देंगे। 2027 में सपा को साफ कर देंगे।”

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कल्याण सिंह ने प्रदेश के विकास में काफी योगदान दिया है। उन्होंने राम मंदिर में अहम भूमिका निभाई है। बाबू जी ने हम सभी का मार्गदर्शन किया है और उनका हमेशा स्मरण रहेगा।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि बाबूजी ने अपना जीवन सेवा में बिताया। उन्होंने शिक्षक से लेकर राज्यपाल तक अच्छा काम किया। राम मंदिर के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी तक छोड़ दी, वे पूरे देश के नेता थे।

यह भी पढ़े : Online Gamimg Bill : राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल, अश्विनी वैष्णव ने कहा- यह ड्रग्स से बुरी लत

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें