अल-कायदा की मास्टरमाइंड शमा परवीन बेंगलुरु से गिरफ्तार, 4 आतंकी, 5 इंस्टाग्राम अकाउंट से फैला रहे थे ‘जिहाद’

Al-Qaeda Mastermind Shama Parveen Arrested : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद देश भर की सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। इसी कड़ी में, गुजरात एटीएस (एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड) को एक बड़ी कामयाबी मिली है। एटीएस ने बेंगलुरु से शमा परवीन नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसका संबंध खूंखार आतंकी संगठन अल-कायदा से बताया जा रहा है।

गुजरात एटीएस के डीआईजी सुनील जोशी ने इस गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि 30 वर्षीय शमा परवीन भारत में अल-कायदा की कथित मास्टरमाइंड थी और वह बेंगलुरु से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रही थी।

कैसे हुई गिरफ्तारी?

शमा परवीन की गिरफ्तारी खुफिया जानकारी के आधार पर हुई है। दरअसल, पिछले हफ्ते पुलिस ने अल-कायदा के तीन अन्य आतंकियों को पकड़ा था। उनसे पूछताछ के दौरान ही शमा परवीन के बारे में अहम सुराग मिले, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे बेंगलुरु में धर दबोचा। यह गिरफ्तारी देश में सक्रिय आतंकी संगठनों के एजेंट्स पर शिकंजा कसने की चल रही मुहिम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

यह भी पढ़े : Russia Earthquake : क्या है तबाही मचाने वाला ‘रिंग ऑफ फायर’? 1952 के बाद आया अबतक का शक्तिशाली भूकंप


खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें