
- सपा सरकार बनने पर केजीएमयू को देश और दुनिया का बेहतरीन संस्थान बनाने के लिए संसाधन उपलब्ध कराने का वादा
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस को लोक कल्याण के रूप में मनाते हुए आज जन्मदिन की पूर्व संध्या पर कुशवाहा, मौर्य, शाक्य, सैनी समाज के नेताओं और युवाओं ने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रक्तदान शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की। कार्यक्रम में डॉ. तुलिका चंद्रा, डॉ. वेद प्रकाश समेत दर्जनों डॉक्टर शामिल रहे। रक्तदान शिविर में 107 लोगों ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए हम कुशवाहा, मौर्य, शाक्य, सैनी समाज सहित पीडीए परिवार के समर्पित कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि केजीएमयू देश ही नहीं बल्कि दुनिया का प्रतिष्ठित संस्थान है। यहां से निकले डॉक्टर पूरी दुनिया में है और लोगों की सेवा कर रहे है। मरीजो और पीड़ितों की जान बचा रहे है। जब दूर-दराज में इलाज नहीं मिल पाता है तब लोग इसी अस्पताल में आते हैं। इस संस्थान और डॉक्टरों के प्रति लोगों का भरोसा है।
श्री यादव ने कहा कि जो लोग देश को विकसित करने और विश्वगुरू बनाने का सपना दिखा रहे हैं, वे पता नहीं किस रास्ते से बनाएंगे लेकिन मैं इस संस्थान के डॉक्टरों और मौजूद लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि समाजवादी सरकार बनने पर इसे देश और दुनिया का सबसे बेहतरीन संस्थान बनाने के लिए संसाधन उपलब्ध करायेंगे।
इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए के माध्यम से देश में एकता लाना चाहती है। सभी पीड़ित, दुःखी, अपमानित परेशान लोगों को एक साथ लाने का प्रयास कर रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कारोबार, उद्योग में आपातकाल लगा है। यह सरकार संस्थाओं को अपने करीबियों को सस्ते में बेच रही है, निजीकरण कर रही है। उन्होंने कहा कि कारोबार बढ़ेगा, उद्योग लगेगा तभी लोगों का जीवन बदलेगा। नौकरी, रोजगार मिलेगा। देश की अर्थव्यवस्था बेहतर होगी। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में हर विभाग में भ्रष्टाचार है। सरकार ने नदियों की सफाई नहीं की। नदियों की सफाई के लिए आवंटित बजट को साफ कर दिया। उसी कारण से गोमती नदी में गंदगी है। समाजवादी सरकार में गोमती रिवर फ्रंट बनाया गया। गोमती नदी को सुन्दर और साफ बनाने के लिए गोमती रिवर फ्रंट बनाया जा रहा था जिसे भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया।
रक्तदान शिविर कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, आकाश शाक्य, विधायक राम अवतार सैनी, बलराम मौर्य, फाखिर सिद्दीकी, फखरुल हसन चांद, राम सागर यादव, बक्कास अहमद, इरशाद अहमद, शब्बीर खान, प्रदीप कनौजिया, दामोदर मौर्य, विनीत कुशवाहा, महाराज सिंह शाक्य, संदीप सैनी, डॉ. संतोष वर्मा, दीपक सैनी, सत्येन्द्र मौर्य, समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।