अखिलेश यादव : देश की सीमाएं मजबूत और सुरक्षित रखनी होगी

  • सपा प्रमुख बोले… सामाजिक सद्भाव और भाईचारा को मजबूत करना चाहिए

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि देश की सीमाएं मजबूत और सुरक्षित रखनी होगी। सामाजिक सद्भाव और भाईचारा को मजबूत करना चाहिए। उद्योग, व्यापार को बढ़ाकर आर्थिक रूप से ताकतवर बनाना होगा, इसी से देश की ताकत बनेगी और राष्ट्र शक्तिशाली होगा।

समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ के डा. राम मनोहर लोहिया सभागार में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने आम जनता के सामने संकट ही संकट पैदा कर दिया है। अर्थव्यवस्था संकट में है। युवाओं के पास नौकरी, रोजगार का संकट है। इस सरकार में लोकतंत्र और संविधान पर भी संकट है। समाजवादियों की लड़ाई लोकतंत्र और संविधान बचाने तथा जनता को तमाम समस्याओं से निजात दिलाने की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। हर कार्य और हर विभाग में भ्रष्टाचार है। मंहगाई, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में तमाम समस्याओं का समाधान पीडीए की सरकार में है। पीडीए का एजेण्डा समाजिक न्याय के राज की स्थापना करना है। सभी लोग 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाए। कार्यकर्ता बूथ मजबूत करें, आम जनता के बीच रहे। विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी ताकत से जुटे। जनता को भाजपा सरकार की नाकामियों के बारे में बताएं। भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अन्तर है। भाजपा झूठे वादे करती है। जनता को भावनात्मक रूप से ठगने का काम करती है। सत्ता का कदम कदम पर दुरुपयोग करती है।

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधी खुलेआम कांड कर रहे है। दलितों के साथ अत्याचार की घटनाओं के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर है। सरकार कहती है कि अपराधी प्रदेश छोड़ गए हैं। जब अपराधी प्रदेश छोड़ गए तो अपराध की घटनाएं कैसे हो रही है? हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं क्यों हो रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसान बेहाल है। किसानों की फसलों का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। धान, गेहूं, मूंगफली एवं अन्य फसलों की खरीद में बड़े पैमाने पर धांधली और भ्रष्टाचार है। गन्ना किसानों के बकाये का पूरा भुगतान नहीं हुआ। गेहूं की सरकारी खरीद नहीं हो रही है। गेहूं खरीद में सरकार की उद्योगपतियों से मिलीभगत है। जनता के सामने भाजपा का असली चेहरा आ गया है।

यह भी पढ़ें – पाकिस्तान की नई साजिश : वैष्णो देवी मंदिर के पास दिखे ड्रोन, कटरा में हाई अलर्ट

https://shorturl.at/pysEX

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

वायुसेना ने कहा – ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है भारतीय सेना की सख्ती से काबू में पाकिस्तान दीपिका चिखलिया बन सकती थीं ‘राम तेरी गंगा मैली’ की हीरोइन, लेकिन किस्मत ने बनाया ‘सीता’ MS Dhoni बोले : मुझे जवाब देने की जरूरत नहीं, मेरी फैन फॉलोइंग ही काफी है साई सुदर्शन ने जड़ा धमाका, टी-20 में बिना जीरो आउट हुए बनाए सबसे ज्यादा रन