अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा से दिया इस्तीफा, सपा अध्यक्ष अब राष्ट्रीय राजनीति में होंगे सक्रिय

अखिलेश यादव अब राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। वह कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए हैं। इसके बाद उन्हें किसी एक सीट से त्यागपत्र देना आवश्यक था, और उन्होंने करहल सीट को छोड़ने का निर्णय लिया। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने यह जानकारी दी है कि उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। इससे पूर्व सपा के विधायक लालजी वर्मा भी इस्तीफा दे चुके हैं। लालजी वर्मा भी लोकसभा सांसद निर्वाचित हुए हैं।

अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी हैं। ऐसे में आने वाले समय में यह पद उनके चाचा विधायक शिवपाल सिंह यादव या फिर पीडीए के तीन विधायकों—रामअचल राजभर, इंद्रजीत सरोज, और कमाल अख्तर में से किसी एक को मिल सकता है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें