अखिलेश यादव: भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट गए… टंकियां टूट रहीं, पाइपें फट रहीं, सड़कें दरक रहीं..पुल टूट रहे

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। हर विभाग और हर कार्य में भ्रष्टाचार और लूट है। निर्माण कार्यों में कमीशनखोरी के कारण कोई काम मानक के अनुसार नहीं हो रहा है। प्रदेश के जिलों-जिलों में अभी तक जल जीवन मिशन योजना में बनी पानी की टंकियां टूट रही हैं। पाइप लाइनें फट रही हैं। सड़कें दरक रही हैं। अब तो पुल और पुलिया भी टूट रही हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि बारिश शुरू होते ही गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का भ्रष्टाचार उजागर हो गया। सात हजार करोड़ से ज्यादा लागत से कई वर्षों में बनी सड़क दरक गयी। चित्रकूट में करोड़ों रूपये की लागत से बने पुलों का अप्रोच मार्ग धंस गया। भाजपा सरकार में जनता के पैसे की लूट चल रही है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार की सारी हदें पार हो चुकी है।

यादव ने कहा कि सरकार में झूठी बयानबाजी और कागजी बैठकों के अलावा कुछ नहीं हो रहा है। भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार की कहानी बहुत लम्बी है। अवैध खनन, प्राकृतिक संसाधनों की लूट जारी है। ट्रांसफर-पोस्टिंग में हुआ लेन-देन भ्रष्टाचार पहले ही सबके सामने आ चुका है। निवेश परियोजनाओं और इंवेस्ट यूपी की कमीशनखोरी जगजाहिर हो चुकी है। थाने और तहसील पहले से ही भ्रष्टाचार के अड़डे बन चुके है। अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के तेवर सिर्फ दिखावे के हैं। सरकार में ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचारियों को संरक्षण है।

लोग त्रस्त हैं। नाले-नालियों की सफाई तक में लूट चल रही है। राजधानी लखनऊ में ही हल्की बरसात होते ही नाले उफनाने लगे हैं। शहर के मुख्य मार्गों तक में जल भराव के हालात बन रहे हैं। लोग बेबसी में जीवनयापन करने को मजबूर है। लोग नालों में बहे जा रहे हैं।

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में शासन-प्रशासन की लापरवाही के कारण खुले नाले में गिरने से सुरेश लोधी की दुःखद मौत बहुत ही हृदय विदारक घटना है। भाजपा सरकार की संवेदनहीनता की यह पराकाष्ठा है। प्रदेश के अन्य शहरों में भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। इन सबके लिए भाजपा सरकार पूरी तरह जिम्मेदार हैं। श्री यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की भ्रष्टाचारी शासन को हटाकर विकास के नये युग की शुरुआत करेगी।

ये भी पढ़ें:

कर्नाटक में SC-ST से भेदभाव पर जेल और जुर्माना का प्रावधान, क्या है कांग्रेस का रोहित वेमुला बिल?
https://bhaskardigital.com/karnataka-what-is-congresss-rohith-vemula-bill/

दिल्ली में शुरू हो रहा टूरिज्म फेलोशिप प्रोग्राम, 40 हजार युवाओं को दिल्ली सरकार देगी हर महीने 50,000 रुपये
https://bhaskardigital.com/tourism-fellowship-program-delhi-cm-give-50000-rupees-every-month/

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

दो साल पहले 6 करोड़ का बना पुल हुआ जमींदोज जलभराव बना बच्चों की पढ़ाई में बाधा संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे अर्जुन बिजली 3 घंटे ही आ रही… मंत्री बोले- बोलो जय सिया राम बद्रीनाथ मंदिर गेट पर फोटो को लेकर श्रद्धालुओं में भिड़ंत