
सीतापुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् सीतापुर द्वारा आज नगर के अटल चौक लालबाग पर समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा लोकसभा में महान योद्धा मेवाड़ के राजा राणा सांगा पर विवादित बयान दिए जाने के विरोध में पुतला दहन करके विरोध प्रदर्शन किया गया। लोकतंत्र के मंदिर संसद में एक जनप्रतिनिधि द्वारा ऐसा अमर्यादित बयान देकर आम जनमानस की भावनाओं को आहत किया जाने का प्रयास निंदनीय है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ऐसे सांसद की तुरंत संसद से सदस्यता रद्द कर करने को मांग करती है। अभाविप जिला मीडिया प्रमुख हर्षित पाण्डेय ने कहा कि हमारे महापुरुषों, पूर्वजों, वंशजों पर आए दिन ऐसे संकुचित मानसिकता वाले लोग अपमानजनक, अमर्यादित टिप्पणियां करते है। उनके खिलाफ कोई ठोस करवाई न होने से उनके हौसले बुलंद हो जाते है। आज पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन करके अभाविप कार्यकर्ता ये मांग करते है कि अगर इस बार कोई ठोस करवाई नहीं हुई तो अभाविप अपने महापुरुषों के सम्मान में वृहद आंदोलन को मजबूर होगी। पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन अभाविप प्रदेश सह मंत्री अभिषेक बाजपेई के नेतृत्व में किया गया। विरोध प्रदर्शन में अमन दीक्षित, हर्षित पाण्डेय, अनुराग मिश्रा, रोहित अवस्थी, ऋतुपर्ण सिंह, आयुष मिश्रा, सत्यम श्रीवास्तव, मानस त्रिपाठी, हर्षित अवस्थी, अभय सिंह, प्रबल बाजपेई, भंवर सिंह, आयुष अवस्थी, रोहित अवस्थी (छोटू), अनमोल मिश्रा, मयंक मिश्रा, अमित नाग आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।