गिर रहा है हवाई सफर का ग्राफ : इंदौर एयरपोर्ट पर सितंबर में यात्रियों की संख्या में 7% गिरावट

इंदौर : इंदौर का विमानन उद्योग सितंबर 2025 में गहरी मंदी से गुज़रा। एयरपोर्ट अथॉरिटी की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, यह महीना साल का सबसे कमजोर साबित हुआ, क्योंकि न सिर्फ यात्रियों की संख्या घटी, बल्कि उड़ानों की संख्या भी कम हो गई।

गिरावट के मुख्य कारण

  1. जुलाई में स्कूल-कॉलेज खुलने के बाद पर्यटन यात्राओं में कमी।
  2. अगस्त-सितंबर में कई रूट्स की उड़ानें बंद होने का असर।
  3. देशभर के कई हिस्सों में भारी बारिश से यात्रियों की संख्या प्रभावित।

आंकड़ों की तस्वीर

  • सितंबर 2025
    • उड़ानें: 2,393
    • यात्री: 3,35,933
  • अगस्त 2025
    • उड़ानें: 2,500
    • यात्री: 3,61,030

एक महीने में 107 उड़ानें और 25,097 यात्री कम हुए।
यात्रियों की संख्या में 7%, और उड़ानों में 4.3% गिरावट।

जुलाई से जारी गिरावट

ट्रैवल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष अमोल कटारिया के अनुसार, जनवरी 2025 में 3.77 लाख यात्री दर्ज किए गए थे, लेकिन जुलाई से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। स्कूल-कॉलेज खुलने, उड़ानें बंद होने और बारिश जैसे कारणों ने इस स्थिति को और बिगाड़ा।

अक्टूबर से उम्मीद

विशेषज्ञों का मानना है कि यह गिरावट अस्थायी है। त्योहारी सीजन और नई उड़ानों के शुरू होने के साथ अक्टूबर से यात्रियों की संख्या फिर बढ़ सकती है।

  • साल की शुरुआत में रोजाना औसतन 12,000 यात्री सफर कर रहे थे, जो अब घटकर करीब 11,000 रह गए हैं।
  • दैनिक उड़ानों की संख्या भी 90 से घटकर 80 से कम हो गई है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें