मुंबई से अमेरिका जा रहा एअर इंडिया का विमान वापस लौटा, सामने आई ये वजह

मुंबई से नेवार्क जा रही एयर इंडिया की एक उड़ान को बुधवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण मुंबई वापस लौटना पड़ा। यह फ्लाइट बोइंग 777 विमान से संचालित थी। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com के अनुसार, विमान ने बुधवार तड़के लगभग 1:50 बजे उड़ान भरी थी और तीन घंटे से अधिक समय तक हवा में रहने के बाद वापस मुंबई आ गया।

एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि विमान ने 1:15 बजे उड़ान भरी थी और इसके बाद सुबह 5:30 बजे मुंबई हवाई अड्डे पर लौट आया। 22 अक्टूबर को मुंबई से नेवार्क जा रही उड़ान AI191 के चालक दल ने संभावित तकनीकी समस्या का पता चला, जिसके बाद चालक दल ने एहतियातन विमान को मुंबई वापस लाने का निर्णय लिया। विमान सुरक्षित रूप से लैंड कर गया है और उसकी तकनीकी जांच की जा रही है।

एयरलाइन ने बताया कि AI191 और नेवार्क से मुंबई लौटने वाली AI144 दोनों उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। मुंबई में सभी प्रभावित यात्रियों के लिए होटल की व्यवस्था की गई है और उन्हें वैकल्पिक उड़ानों में स्थानांतरित करने के लिए सहायता प्रदान की जा रही है। यात्रियों की कुल संख्या का खुलासा नहीं किया गया है। एयरलाइन ने यह भी बताया कि नेवार्क से उड़ान भरने वाली AI144 के यात्रियों को रद्दीकरण की जानकारी दे दी गई है।

यह भी पढ़े : Bihar Election : तेजस्वी यादव देंगे जीविका दीदीयों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा, लोन का ब्याज भी करेंगे माफ

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें