दहशत या कुछ और! मुंबई से लंदन जा रहा था एयर इंडिया का विमान AI-129, बीच रास्ते से वापस लौटा

Air India London Flight : एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद में उड़ान भरने के बाद ही क्रैश हो गया। इसके बाद एयर इंडिया के एक और विमान चर्चा में आ गया। एयर इंडिया की मुंबई से लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-129 बीच रास्ते से वापस लौट रही है। फ्लाइट के लौटने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। एयर रडार रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फ्लाइट आज सुबह मुंबई से रवाना हुई थी, लेकिन अचानक ही अपने मार्ग से मुड़कर वापस मुंबई लौटने लगी है। इस घटना की विस्तृत जानकारी अभी मिलनी बाकी है।

एयर इंडिया का विमान बीच रास्ते से वापस लौटा

वहीं, उल्लेखनीय है कि इससे पहले गुरुवार को ही एयर इंडिया का एक और विमान, AI-171, अहमदाबाद से लंदन जा रहा था, जो उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद ही क्रैश हो गया। इस हादसे में 265 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

इस बीच, मध्य पूर्व में इस्लामिक देश ईरान पर इजरायल ने बड़ा हमला किया है। शुक्रवार की सुबह ईरान में इजरायल के हवाई हमलों में कई परमाणु स्थलों को निशाना बनाया गया। इस संघर्ष के बढ़ने की आशंका के चलते, ईरान ने अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है। यह निर्णय कई भारतीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को प्रभावित कर रहा है।

एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जानकारी देते हुए बताया है कि अधिकांश उड़ानें, जो भारत से रवाना हो रही थीं, उन्हें वापस बुलाया गया है या डायवर्ट किया गया है। उदाहरण के तौर पर, लंदन से मुंबई आ रही फ्लाइट को अब विएना के रास्ते आना होगा, वहीं न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही उड़ान शारजाह के रास्ते आएगी। इसी तरह, न्यूयॉर्क से मुंबई जाने वाली फ्लाइट जेद्दाह के रास्ते जाएंगी। लंदन से दिल्ली आ रही फ्लाइट को भी मुंबई के लिए डायवर्ट किया गया है। साथ ही, दिल्ली से वॉशिंगटन जाने वाली उड़ान भी वापस दिल्ली लौट रही है।

इसके अलावा, दिल्ली से नेवार्क जाने वाली फ्लाइट भी वापस लौट रही है, और वैंकुवर से दिल्ली की फ्लाइट को जेद्दाह के रास्ते लाया जाएगा। शिकागो से दिल्ली आने वाली फ्लाइट भी जेद्दाह से आएगी। इन बदलावों का मुख्य कारण ईरान का एयरस्पेस बंद होना है, जिसके कारण विमानों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबी और महंगी यात्रा करनी पड़ रही है। पाकिस्तान के साथ पहले ही तनाव के चलते भारतीय विमानों का पाकिस्तान का आसमान प्रयोग नहीं हो रहा, और अब ईरान के बंद होने से यात्रा में और अधिक विलंब हो रहा है, जिससे यात्रा का समय और खर्च दोनों बढ़ गए हैं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

पठानकोट में अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग मैं मर रहा था… प्लेन क्रैश में जिंदा बचे यात्री ने बताया जिम के बाहर शरवरी ने फ्लॉन्ट की टोंड लेग्स कुबैरा के सॉन्ग लॉन्च पर पहुंची रश्मिका बेदावा जमा राशि को जल्द लौटाया जाएगा