
Delhi : दिल्ली पुलिस की शाहदरा जिला टीम ने आगामी त्योहारों से पहले अवैध प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ ज़बरदस्त अभियान चलाते हुए अलग-अलग ऑपरेशनों में कुल 746 किलोग्राम अवैध पटाखे जब्त किए और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शाहदरा जिला पुलिस की चौकसी और समन्वय का नतीजा है।
ऑपरेशन -1 थाना गीता कॉलोनी
ASB सेल, शाहदरा को गुप्त सूचना मिली कि गीता कॉलोनी स्थित दुकान नंबर 561, पाटपड़गंज रोड, झील खुरंजा में अवैध पटाखों का भंडारण किया गया है।
ACP/ऑपरेशन श्री मोहिंदर सिंह के नेतृत्व में, सब-इंस्पेक्टर अजय तोमर के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम में ASI राजकुमार, HC सचिन, HC नवीन, HC दिव्या वत्स, HC रोहित, HC सोनू, HC मनीष और Ct. सौरव शामिल थे।
रेड के दौरान पुलिस ने आरोपी अक्षित ठक्कर 23 वर्ष, निवासी गीता कॉलोनी, दिल्ली को गिरफ्तार किया और बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए।
इस संबंध में एफआईआर संख्या 396/25, धारा 288/125 BNS व 9B Explosive Act के तहत थाना गीता कॉलोनी में दर्ज की गई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पहले उसके पिता की वही दुकान थी, लेकिन पटाखे प्रतिबंधित होने के बाद उसने सस्ते दामों पर गुड़गांव से पटाखे मंगाकर दिल्ली में महंगे दामों पर बेचने का धंधा शुरू कर दिया था।
ऑपरेशन–2 थाना फर्श बाजार
4 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली कि भिखम सिंह कॉलोनी, फर्श बाजार स्थित मकान नंबर 31/19, गली नंबर 1 में बड़ी मात्रा में अवैध पटाखों का भंडारण किया गया है।
ACP/शाहदरा श्री मुकेश कुमार के नेतृत्व में SHO/फर्श बाजार इंस्पेक्टर अजय करण ने टीम बनाकर छापा मारा।
टीम में ASI अमित शर्मा, ASI अली हसन, HC राहुल, HC हेमंत, Ct. सौरव और महिला कांस्टेबल अनुराधा शामिल थे।
कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी राम जीवन गर्ग 54 वर्ष, निवासी भिखम सिंह कॉलोनी को 460.35 किलो अवैध पटाखों के साथ गिरफ्तार किया।
इस पर एफआईआर संख्या 503/25, धारा 288/125 BNS व 9B Explosive Act के तहत थाना फर्श बाजार में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि प्रतिबंध के बावजूद उसने मेरठ, उत्तर प्रदेश से सस्ते दामों पर पटाखे खरीदकर दिल्ली में बेचने का अवैध कारोबार शुरू किया था।
ऑपरेशन–3 स्पेशल स्टाफ शाहदरा
5 अक्टूबर को स्पेशल स्टाफ शाहदरा को सूचना मिली कि थाना कृष्णा नगर क्षेत्र में पटाखों का अवैध भंडारण किया जा रहा है।
इस पर इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह की अगुवाई में SI दीपक, ASI नज़ीर, ASI प्रमोद, HC योगेश, HC सुनील और HC अमित की टीम ने ACP/ऑपरेशन श्री मोहिंदर सिंह के पर्यवेक्षण में छापा मारा।
कार्रवाई के दौरान गोडाउन नंबर 135A, झील खुरंजा, गीता कॉलोनी से लगभग 120.47 किलो अवैध पटाखे बरामद किए गए।
आरोपी विनोद कुमार 54 वर्ष, निवासी गीता कॉलोनी को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।
इस पर एफआईआर संख्या 543/25, दिनांक 05.10.2025 के तहत थाना कृष्णा नगर में मामला दर्ज किया गया।
ये भी पढ़े : रजत बेदी का फूटा गुस्सा, बॉलीवुड को बताया संवेदनहीन और स्वार्थी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे, 400 सफाई कर्मियों का करेंगे सम्मान