आगरा : खुर्जा टोल से पहले सांसद सुमन के काफिले पर पथराव, पुलिस ने बुलंदशहर जाने से रोका

आगरा। सपा नेतृत्व के निर्देश पर राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन के काफिले पर खुर्जा से पहले गांव सोमना पर लोगों ने पथराव कर टायर फेंके। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला। बाद में पुलिस अधिकारियों ने सुमन को बुलंदशहर जाने से रोक दिया है। सांसद सुमन वापस आगरा लौट रहे हैं।

सपा के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर सांसद सुमन और पार्टी के वरिष्ठ नेता आज सैंकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ बुलंदशहर जा रहे थे। वे वहां उन दलित परिवारों से मिलने वाले थे, जिनके ऊपर अत्याचार किया जा रहा था। सांसद सुमन के साथ काफिले में बड़ी संख्या में अलीगढ़ के भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

खुर्जा टोल से पहले गांव सोमना पर पहले से एकत्रित लोगों ने सांसद सुमन के काफिले पर पथराव शुरू कर दिया। लोगों ने गाड़ियों पर टायर भी फेंके। लोग अपने को बचाने के लिए गाड़ियों के अंदर छुपकर बैठ गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ दिया।

मामला शांत होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने सपा सांसद सुमन और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत की। अधिकारियों ने सुमन को बुलंदशहर नहीं जाने दिया। काफ़ी तड़का- भड़की बाद प्रशासन ने सपा के पांच वरिष्ठ नेताओं को बुलंदशहर जाने की अनुमति दी पर सुमन को नहीं जाने दिया। प्रशासन का कहना था कि सुमन के जाने से स्थिति बिगड़ सकती है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

आसमान छू रहा श्रीनगर से वापसी का टिकट, टूरिस्ट सर्विस प्रोवाइडर और हाटलों के लिए जारी हुई एडवाइजरी एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पहल को गति देने में जुटे पूर्व छात्र नेता, अभियान को जमीनी स्तर तक ले जाने की तैयारी कानपुर : शुभम द्विवेदी के अंतिम दर्शन को पहुंचे सीएम योगी पहलगाम नरसंहार का बदला, मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के 4 सहयोगी गिरफ्तार शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गया युवक संदूक में घुसा, फिर हुई पिटाई