आगरा : सपा मुखिया अखिलेश यादव आगरा पहुंचे, आयोजित कार्यक्रम में पुराने सहपाठियों से मिले

आगरा। सपा मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को रात करीब 8 बजे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वेे से सीधे होटल मुगल शेरटन पहुंचे और धौलपुर मिलिट्री स्कूल के पुराने सहपाठियों के साथ रियूनियन कार्यक्रम ‘जोर्ज़ीयन’ में शिरकत की।

रविवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से आगरा ताजगंज स्थित आईटीसी मुगल शेरेटन पहुंचे। यहां पर धौलपुर मिलिट्री स्कूल के अपने साथ पढ़े, कुछ सीनियर कुछ जूनियर छात्रों के साथ मंच साझा कर करीब ढाई घंटे उनके साथ बिताये। 115 पुराने छात्रों ने कार्यक्रम में भाग लिया। रात करीब 10:30 बजे सड़क मार्ग से ही इटावा के लिए प्रस्थान कर गए।

अखिलेश होटल में अपने पुराने साथियों के साथ गपशप करते नजर आए। मंच पर उनके साथ कुर्सियों पर उनके पुराने साथी भी बैठे थे। लंच हाल में एक साथ खाना खाने के बाद अखिलेश इटावा के लिए प्रस्थान कर गए। होटल के बाहर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अखिलेश से मिलने के लिए मौजूद रहे।

सपा के महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने बताया की होटल मुगल शेरेटन से पार्टी कार्यालय नजदीक होने के कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष की सपा कार्यालय पहुंचने की संभावना थी परन्तु समय अधिक और रात होने के कारण वह सीधे चले गए, हालांकि हम लोगों की होटल के बाहर उनसे मुलाकात हो गयी।

यह भी पढ़े : अक्टूबर में दक्षिण कोरिया जाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, APEC समिट में लेंगे भाग; चीनी राष्ट्रपति से भी कर सकते हैं मुलाकात

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें