
Agra Kanpur Highway Accident : इटावा में जयपुर से प्रयागराज जा रही एक स्लीपर बस चालक को नींद आने के कारण आगरा-कानपुर हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में आठ यात्री घायल हो गए। बस में कुल 40 यात्री सवार थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सुरक्षित यात्रियों को अन्य वाहनों के माध्यम से उनके गंतव्य तक भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, सीओ सिटी अभय राय सहित पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और यात्रियों को सुरक्षित निकालने का कार्य किया। घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में यात्रियों को अधिक चोटें नहीं आई हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े : New GST Rules : जीएसटी में बदलाव के बाद पीएम मोदी ने लिखा संदेश, कहा- ‘आम लोगों के लिए ये राहत वाला कदम’