आगरा हादसा : दुर्गा मूर्ति विसर्जन के लिए गए एक दर्जन लोग नदी में बहे, तीन लोगों की मौत

आगरा हादसा : उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित थाना खैरागढ के ग्राम कुसियापुर से महिला पुरुष दुर्गा प्रतिमा विसर्जन हेतु ग्राम डूगंरवाला थाना खैरागढ आगरा के पास ऊटंगन नदी किनारे पर गए थे। मूर्ति विसर्जन के दौरान एक दर्जन लोग नदी में बह गए। इनमें से तीन की डूबकर मृत्यु हो गई। जबकि अन्य एक को रेस्क्यू कर बचाया गया। रेस्क्यू टीम अभी भी शेष 8 लोगों की तलाश में जुटी है।

ग्रामीणों ने बताया कि दुर्गा प्रतिमा को विसर्जन के लिए गये गांव के ओमपाल पुत्र रमेश चंद्र उम्र करीब 25 वर्ष, हरीश उम्र करीब 20 वर्ष पुत्र यादव सिंह,गगन उम्र करीब 24 वर्ष पुत्र यादव सिंह, अभिषेक उम्र करीब 16 वर्ष पुत्र कुमार राज, भगवती उम्र करीब 22 वर्ष पुत्र मुरारी लाल,ओकेंद्र उम्र करीब 16 वर्ष पुत्र किशन सिंह,सचिन उम्र करीब 16 वर्ष पुत्र रामवीर, सचिन उम्र करीब 17 वष पुत्र अंतरो, विष्णु उम्र करीब 20 वर्ष पुत्र रामू, गजेंद्र उम्र करीब 20 वर्ष पुत्र रेवती, सुक्कन का लड़का उम्र 20 वर्ष, एक अज्ञात द्वारा उटंगन नदी में अंदर जाकर प्रतिमा विसर्जित करने के दौरान नदी के तेज बहाव में डूब गये।

सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर गोताखोर व स्थानीय लोगो की मदद से 03 युवको ओमपाल, गगन, विष्णु को नदी से बाहर निकालकर उपचार हेतु एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया था, जहां उपचार के दौरान ओमपाल एवं गगन की मृत्यु हो गई है एवं विष्णु उपचाराधीन है। रात करीब 8.30 बजे पीएससी गोताखोरों की रेस्क्यू कार्रवाई के दौरान एक अन्य मूला उम्र करीब 20 वर्ष पुत्र रामनिवास निवासी ग्राम कुसियापुरा के शव को नदी से निकालकर पोस्ट मार्टम हेतु एस एन मेडिकल कालेज आगरा भेजा गया है। इस तरह घटना में अभी तक मृतको की संख्या 03 हो गई है। पुलिस द्वारा अन्य 8 डूबे युवको की तलाश जारी है।

ग्रामीण और पीड़ित परिजनों द्वारा शाम करीब 6:30 बजे बजे से ऊटगिरी चौराहे पर मार्ग अवरुद्ध कर नदी में बह गये युवकों की शीघ्र तलाश की मांग की। रात करीब 8:15 बजे पीएसी की गोताखोर टीम के घटनास्थल पर पहुंचने की सूचना पर जाम खोल दिया गया। शेष डूबे युवको की तलाश के लिए स्थानीय पुलिस एवं पीएससी गोताखोर टीम द्वारा सर्च अभियान जारी है।

खबर लिखे जाने तक मौके पर विधायक खैरागढ, भगवान कुशवाह, चेयरमैन खैरागढ सुधीर गर्ग सहित पुलिस आयुक्त आगरा , अपर पुलिस आयुक्त आगरा, डीएम आगरा ,डीसीपी वेस्ट आगरा, एसीपी खैरागढ़ सहित आस पास के थाना क्षेत्र का पुलिस बल आज तड़के तक मौजूद रहे। अभी पुलिस की मौजूदगी में नदी मेंं डूबे लोगों तलाश की जा रही है।

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा आगरा घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया गया है और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि घटना में मृतक के परिजनों को चार-चार लाख आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसके अतिरिक्त जो भी संभव मदद है की जाएगी।

यह भी पढ़े : Germany Drone : अचानक उड़ते दिखें ड्रोन! बंद करना पड़ा म्यूनिख एयरपोर्ट, 17 फ्लाइट्स कैंसिल; 3000 यात्री फंसे

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें