
टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट पायल रोहतगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पायल रोहतगी ने मोतीलाल नेहरू के खिलाफ अपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसमें पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी पर अभद्र कमेंट किया था।
https://twitter.com/Payal_Rohatgi/status/1169885894347649026
पायल रोहतगी की टीम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनकी गिरफ्तारी के बारे में बताया है। पायल रोहतगी ने ट्वीट कर लिखा- मुझे राजस्थान पुलिस ने अरेस्ट किया है। मैंने मोतीलाल नेहरू पर वीडियो बनाया था, जिसके बारे में मैंने जानकारी गूगल से ली थी।
पायल अपने ट्वीट में आगे लिखती हैं- भारत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एक मजाक है। इस ट्वीट में उन्होंने पीएमओ और गृह मंत्रालय को टैग किया है। एसपी ममता गुप्ता ने कहा- पायल रोहतगी को डिटेन किया गया है। केस रजिस्टर कर दिया गया है।
https://twitter.com/Payal_Rohatgi/status/1206074851276083200
21 सितंबर को पोस्ट किया वीडियो
न्यूज एजेंसी रिपोर्ट के मुताबिक पायल ने सितंबर में पायल रोहतगी ने 21 सितंबर को अपने फेसबुक अकाउंट पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में उन्होंने पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी पर विवादित कमेंट किया था।
Rajasthan: Model & actress Payal Rohatgi detained by Bundi police, allegedly for her comment on former Prime Minister Pandit Jawaharlal Nehru. SP Mamta Gupta says, "Payal Rohatgi has been detained. Case registered." pic.twitter.com/KkKxXDwpgA
— ANI (@ANI) December 15, 2019
एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट के खिलाफ राजस्थान यूथ कांग्रेस के महासचिव चर्मेश शर्मा ने बूंदी जिले के सदर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद पांच दिसंबर को पायल रोहतगी को नोटिस भेजा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन पर आईटी एक्ट की धारा 66 और 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
This is freedom of Speech in Congress Ruling state, @HMOIndia @PMOIndia @narendramodi Sir. Please have a look this matter🙏 https://t.co/t9zwiuTu7w
— SANGRAM U SINGH 🌟🇮🇳 (@Sangram_Sanjeet) December 15, 2019
संग्राम सिंह ने कही ये बात
पायल रोहतगी की गिरफ्तारी पर उनके पार्टनर और रेसलर संग्राम सिंह ने भी ट्वीट किया है। संग्राम ने पीएमओ और गृहमंत्रालय को ट्वीट कर लिखा- कांग्रेस शासित राज्य में ये है अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता। नरेंद्र मोदी सर इस मामले को देखें।
पायल रोहतगी इससे पहले भी कई विवादित पोस्ट के कारण चर्चा में रही हैं। अपने एक पोस्ट में उन्होंने सती प्रथा का बचाव किया था। इसके अलावा उन्होंने राजा राम मोहन रॉय को अंग्रेजों का चमचा कहा था। पायल फिल्म 36 चाइना टाउन में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह बिग बॉस के दूसरे सीजन का हिस्सा थीं।















