वृंदावन में अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन : क्रूज संचालन की बिल्डिंग पर चला नगर निगम का बुलडोजर

  • केशीघाट पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई
  • क्रूज संचालन की बिल्डिंग पर चला नगर निगम का बुलडोजर

भास्कर ब्यूरो

वृंदावन। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, नगर आयुक्त शशांक चौधरी और डीआईजी/एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय की अगुवाई में प्रशासनिक एवं पुलिस टीम ने केशीघाट पर अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। यमुना किनारे मथुरा क्रूज लाइंस द्वारा बनाए जा रहे अवैध पक्के रेस्टोरेंट को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।

नगर निगम की टीम ने चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद से मलवा हटाया और इसके अलावा चीरघाट और पानीघाट क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। प्रशासन और नगर निगम की इस सख्त कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने बताया कि केशीघाट पर मथुरा क्रूज लाइंस को क्रूज और बोट संचालन के लिए जेटी और कैफेटेरिया की स्वीकृति मिली थी, लेकिन बिना अनुमति के कमरों का अवैध निर्माण कर लिया गया था। इस पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

उन्होंने यह भी कहा कि पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग और नगर के प्रवेश मार्ग पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन लगातार मुनादी करा रहा है और पहले ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए जा चुके थे, जिनकी समय सीमा समाप्त हो गई थी।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि परिक्रमा मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सात दिनों तक लगातार चलेगी। इसमें पक्के और कच्चे, सभी तरह के अवैध निर्माणों पर कार्रवाई होगी। प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे खुद अवैध कब्जे हटा लें, अन्यथा निगम द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई से घाटों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने की योजना को बल मिलेगा और तीर्थयात्रियों को यमुना किनारे बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

मुखवा में पीएम मोदी ने की गंगा पूजा अंसल एपीआई पर कार्रवाई : पिता – पुत्र समेत 5 पर मुकदमा दर्ज ट्रंप ने भारत , चीन समेत देशों पर उच्च शुल्क लगाने का किया ऐलान परिजनों ने कहा – सचिन तो सिर्फ मोहरा , कत्ल के पीछे कोई ओर रूम पर चलो नहीं तो नौकरी छोड़ : नर्सिंग ऑफिसर की पिटाई