
Voter Adhikar Yatra : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा के दूसरे दिन नवादा में एक हादसा हुआ। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को ले जा रहे वाहन से सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी को टक्कर लग गई, जिसके बाद अन्य सुरक्षाकर्मियों ने उसे सुरक्षित किया। राहुल गांधी ने पुलिसकर्मी का हालचाल जाना। इस यात्रा में झारखंड कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए हैं।
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा का सोमवार को दूसरा दिन है। उनके साथ राजद नेता तेजस्वी यादव भी हैं। दोनों आज औरंगाबाद जा रहे हैं, जहां राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस यात्रा के दौरान, राहुल गांधी लगातार चुनाव आयोग और भाजपा पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगा रहे हैं।
यात्रा के दौरान, ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी को नवादा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को ले जा रहे वाहन ने टक्कर मार दी।
यह भी पढ़े : दिल्ली में पैरेंट्स और स्कूलों के लिए नया शिक्षा कानून लागू, जानिए बिल के 7 खास प्वाइंट्स