बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में फरार शूटर और दो अन्य आरोपित यूपी में गिरफ्तार 

मुंबई। मुंबई पुलिस की टीम ने बहुचर्चित पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में फरार आरोपित शिवकुमार और दो अन्य आरोपितों को उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले

से रविवार को गिरफ्तार किया है। इन तीनों आरोपितों को पुलिस मुंबई ला रही है। इस मामले की छानबीन जारी है।

जानकारी के अनुसार 12 अक्टूबर को बांद्रा में पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक 18 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन आरोपितों को फरार घोषित किया है। मुंबई पुलिस ने इन वांछित आरोपितों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। इन तीनों में से एक आरोपित शिवकुमार के बारे में उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में छिपे होने की जानकारी मुंबई पुलिस को मिली थी। इसी आधार पर मुंबई पुलिस की टीम ने यूपी एसटीएफ के सहयोग से शिवकुमार सहित दो अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों को मुंबई पुलिस मुंबई ला रही है और तीनों को सोमवार को मुंबई की कोर्ट में पेश करेगी।

उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर 12 अक्टूबर को बांद्रा इलाके में कर दी गई थी। इस मामले की गहन छानबीन मुंबई पुलिस कर रही है।

खबरें और भी हैं...

बहराइच: श्रावण मास के पहले सोमवार को दिखा आस्था का सैलाब

देश, उत्तरप्रदेश, धर्म, प्रदेश, बहराइच
बहराइच: श्रावण मास के पहले सोमवार को दिखा आस्था का सैलाब

अपना शहर चुनें

दो साल पहले 6 करोड़ का बना पुल हुआ जमींदोज जलभराव बना बच्चों की पढ़ाई में बाधा संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे अर्जुन बिजली 3 घंटे ही आ रही… मंत्री बोले- बोलो जय सिया राम बद्रीनाथ मंदिर गेट पर फोटो को लेकर श्रद्धालुओं में भिड़ंत