AAP Protest : जंतर-मंतर से बोले केजरीवाल, ‘गरीबों की लड़ाई लड़ेगा दिल्ली का लाल’

AAP Protest : आम आदमी पार्टी (आप) ने जंतर-मंतर पर घर-रोजगार बचाओ आंदोलन आयोजित किया जिसमें भाजपा सरकार पर गरीबों से घर और रोजगार छीनने का आरोप लगाया गया। अरविंद केजरीवाल ने गरीबों के घर और रोजगार बचाने की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली का लाल गरीबों के हक के लिए आवाज उठाएगा और भाजपा के बुलडोजर को जनता जवाब देगी।

आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार (29 जून) को दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘घर-रोजगार बचाओ आंदोलन’ का आयोजन किया। इस प्रदर्शन में हजारों की तादाद में आप कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। उन्होंने भाजपा सरकार पर गरीबों का घर और रोजगार छीनने का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, “दिल्ली का लाल गरीबों के घर और रोजगार बचाने की लड़ाई लड़ेगा। गरीबों के उजड़ते घरों का हिसाब होगा, आम आदमी पार्टी आवाज उनके हक की आवाज उठाएगी। दिल्ली की जनता भाजपा के बुलडोजर को जवाब देगी।”

मोदी की गारंटी झूठी और नकली है : केजरीवाल

उन्होंने कहा, ”चुनाव से पहले बीजेपी ने वादा किया था, जहां झुग्गी वहीं मकान,लेकिन भाजपा सरकार ने 5 महीने में झुग्गियां तोड़ दी। मोदी की गारंटी झूठी और नकली है। इनकी प्लानिंग दिल्ली की सारी झुग्गियां तोड़ने की है।”


खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें