चंदन नदी की तट पर नजर आए गिद्धों का झुंड: दिलचस्प बना माहौल


-दुर्लभ गिद्धों का झुंड देखने के लिए उमड़ी भीड़

 
ठूठीबारी/ महराजगंज।   निचलौल ब्लाक क्षेत्र के ठूठीबारी स्थित चंदन नदी पुल के पास एक अप्रत्याशित और दुर्लभ दृश्य देखा गया। यहां बड़ी संख्या में विलुप्तप्राय गिद्धों का झुंड नजर आया। जो कौतूहल का दृश्य बन गया। गिद्धों का यह झुंड न केवल स्थानीय जीव-जंतु प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना, बल्कि यह दृश्य दर्शाता है कि गिद्धों की प्रजाति की पुनरावृत्ति या पुनः अस्तित्व में आने के संकेत दिया हैं।गिद्धों का इस क्षेत्र में दिखना एक महत्वपूर्ण घटना मानी जा रही है। यह संकेत देता है कि इन विलुप्तप्राय पक्षियों का अस्तित्व अब धीरे-धीरे पुनर्जीवित हो सकता है। चंदन नदी के तट पर गिद्धों का झुंड मरी हुई जानवरों के अवशेषों पर अपनी चोंच मारा करता है। यह गिद्धों का प्राकृतिक आहार है, और ऐसे स्थलों पर यह पक्षी अक्सर दिखाई देते हैं,जब मांसाहारी पशु मर जाते हैं।

 इस दृश्य ने स्थानीय क्षेत्र में हलचल मचा दी है। शुक्रवार के दिन इस स्थान पर चलने वाले राहगीरों की संख्या भी अचानक बढ़ गई। लोगों को गिद्धों के झुंड को देखने के लिए इस स्थान पर एकत्र होते देखा गया। यह घटनाक्रम न केवल गिद्धों के अस्तित्व को लेकर एक उम्मीद जगाता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि यह क्षेत्र वन्यजीवों के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। जानकार कहते हैं कि गिद्धों की यह प्रजाति, जो लंबे समय से संकटग्रस्त मानी जाती है। आज भी अपनी संख्या में कमी का सामना कर रही है। इनमें से कई प्रजातियां जैसे कि व्हाइट रिवर गिद्ध और लोंग बिल्ड गिद्ध पूरी दुनिया में केवल कुछ स्थानों तक सीमित रह गई हैं। इन प्रजातियों के संकट में आने के कारणों में पेस्टिसाइड्स, शिकार, और मांसाहारी पशुओं की घटती संख्या शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

मुखवा में पीएम मोदी ने की गंगा पूजा अंसल एपीआई पर कार्रवाई : पिता – पुत्र समेत 5 पर मुकदमा दर्ज ट्रंप ने भारत , चीन समेत देशों पर उच्च शुल्क लगाने का किया ऐलान परिजनों ने कहा – सचिन तो सिर्फ मोहरा , कत्ल के पीछे कोई ओर रूम पर चलो नहीं तो नौकरी छोड़ : नर्सिंग ऑफिसर की पिटाई