भारतीय सेना ने वीडियो ट्वीट कर बताई बिहार रेजिमेंट की शौर्य गाथा, लिखा- बैट नहीं, ये…

नई दिल्ली :  लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय सेना की बिहार रेजीमेंट के जवानों ने जिस तरह से चीन को करारा जवाब दिया, उसकी चर्चा हर जगह हो रही है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार रेजीमेंट के जवानों की वीरता को सैल्यूट किया है। वहीं, भारतीय सेना ने भी बिहार रेजीमेंट के जवानों के अदम्य साहस और वीरता को सलाम करते हुए एक वीडियो ट्वीट किया है। इस दौरान सेना ने 21 साल पहले कारगिल युद्ध में उनके योगदान को भी याद किया है।

नॉर्दर्न कमांड ने किया ये ट्वीट
भारतीय सेना की नॉर्दर्न कमांड ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ये वीडियो ट्वीट किया है। इसमें जहां बिहार रेजीमेंट की शौर्य गाथा को दर्शाया गया है, साथ ही चीन पर तंज भी कसा गया है। ट्वीट में लिखा है, ‘ध्रुव वॉरियर्स की गाथा और बिहार रेजीमेंट के शेर। ये लड़ने के लिए जन्मे हैं। ये बैट (चमगादड़) नहीं हैं। ये बैटमैन हैं। हर सोमवार के बाद मंगलवार आता है। बजरंग बली की जय।” #IndianArmy #21yearsofKargil @adgpi@MajorAkhill #NationFirst

https://twitter.com/NorthernComd_IA/status/1274375321848934402

बिहार रेजीमेंट के सभी बड़े मिशन का जिक्र
1 मिनट 57 सेकंड के इस वीडियो में 1857, 1948, 1965, 1971 और 1999 तक बिहार रेजीमेंट के सभी बड़े मिशन का जिक्र किया गया है। इसमें 21 साल पहले कारगिल युद्ध का भी जिक्र है। जिसमें बिहार रेजीमेंट के जवानों ने पाकिस्तानी सेना से एक रणनीतिक क्षेत्र छीन लिया था। इस वीडियो के जरिए ये बताने की कोशिश की गई है कि बिहार रेजीमेंट कैसे सेना के लिए एक मील का पत्थर है।

कर्नल संतोष बाबू को श्रद्धांजलि
इस वीडियो में अपनी आवाज देने वाले मेजर अखिल प्रताप सिंह कहते हैं कि 21 साल पहले यही महीना था जब बिहार रेजीमेंट के जवानों ने कारगिल में घुसपैठियों को मार गिराया था। ऊंचाई पर होने के बाद भी ये जवान साहस के साथ गए और सम्मान के साथ वापस आए। वीडियो में सेना ने 16वीं बटालियन के कमांडर कर्नल संतोष बाबू को श्रद्धांजलि दी है, जो लद्दाख की गलवान घाटी में चीन की PLA जवानों के साथ हुई हिंसक झड़प में शहीद हो गए थे। इस वीडियो में तीन जवानों की तस्वीरों के जरिए उनके पराक्रम को पेश किया गया है।

एक मिनट 57 सेकंड का है ये वीडियो
बिहार रेजीमेंट का नारा ‘बजरंग बली जय’ भी वीडियो में शामिल है। दरअसल, बिहार रेजीमेंट के जवान जब भी किसी मिशन पर जाते हैं तो यही उद्घोष करते हैं। 20 जून की रात में भारतीय सेना के नॉर्दन कमांड ने ये वीडियो ट्वीट किया। अब तक इस ट्वीट को करीब साढ़े हजार रिट्वीट और 13 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें