आखिर क्या बला है ये पत्थर, इसे तोड़ने पर अंदर से निकलता है रक्त !

चलते समय आपको जगह जगह पत्थर मिल जाएंगे. यह पत्थर आकार और रंग में अलग अलग हो सकते हैं. लेकिन इन सभी को जब जोर से फेका जाता हैं या किसी मजबूत चीज से मारा जाता हैं तो ये टूट जाते हैं. इस से ज्यादा इनमे कुछ नहीं होता हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं दुनियां में एक पत्थर ऐसा भी हैं जिसे तोड़ने पर उसमे से खून निकलता हैं. अभी तक हमारी समझ यह थी कि पत्थर एक निर्जीव वस्तु हैं लेकिन इस विशेष पत्थर के बारे में जान आपके होश उड़ जाएंगे.

यह अद्भुत पत्थर चिली और पेरू के समुद्री तटों पर पाया जाता हैं. जब कोई भी व्यक्ति इसे देखता हैं तो लगता हैं यह एक सामान्य पत्थर ही हैं. लेकिन जब आप इसे तोड़ते हो तो इसमें से बहता खून निकलता हैं. दरअसल यह Pyura Chilensis नाम का एक समुद्री जीव होता हैं. यह जीव देखने में बाहर से बिलकुल पत्थर की तरह दिखाई देता हैं लेकिन जब इसे काटा जाता हैं तो ये अंदरसे बहुत मुलायम होता हैं. यही कारण हैं कि इसे तोड़ने या काटने पर इसमें से खून निकलने लगता हैं.

आपको बता दे कि Pyura Chilensis के शरीर में Clear Blood और Vanadium अधिक मात्रा में पाए जाते हैं. Vanadium नाम का यह दुर्लभ तत्व इस जीव में अन्य समुद्री जीवो की तुलना में करोड़ो गुना ज्यादा पाया जाता हैं. इस जीव की एक ओर ख़ास विशेषता यह हैं कि जब ये पैदा होते हैं तो नर होते हैं लेकिन समय के साथ साथ मादा के अंग भी विकसित कर लेते हैं. इस ख़ास गुण की वजह से ये खुद ही शुक्राणु और अंडाणु रिलीज कर अकेले बच्चे पैदा कर सकते हैं.

यह जीव समुद्री तटों की छोटी छोटी चट्टानों में छुपे होते हैं. इसलिए बड़ी मुश्किल से दिखाई देते हैं. कई लोगो को इस जीव का मांस बेहद प्रिय होता हैं. उनके अनुसार इस जीव का मांस काफी स्वादिष्ट होता हैं. यही कारण हैं कि आज कल इसके मांस की डिमांड बहुत ज्यादा हैं. दुर्लभ जीव की श्रेणी में आने के कारण इसका मांस बहुत ही महंगा बिकता हैं.

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें