बड़ी खबर : तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ के बाद सत्येंद्र जैन को अस्पताल में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली :  दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को राजधानी के राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैन को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। जैन का कोरोना का टेस्ट भी कराया गया है। बता दें कि दिल्ली कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में हैं। यहां कोरोना के अब तक 42,000 से ज्यादा केस आ चुके हैं।

जैन को हाई फीवर और सांस लेने में तकलीफ के बाद राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि जैन पिछले काफी दिनों से दिल्ली में कोरोना से निपटने के लिए हो रही है हर बैठकों में भाग ले रहे हैं। जैन दिल्ली में कोरोना की तैयारियों में लगातार जुटे थे। वह गृह मंत्री अमित शाह की बैठक में भी शामिल हुए थे।

जैन ने खुद ट्वीट कर अपने अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा, ‘ज्यादा बुखार और ऑक्सीजन के स्तर में अचानक कमी के कारण कल रात मैं राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती हुआ हूं। आपको आगे की जानकारी देता रहूंगा।’

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें