
रांची । राज्य में कोरोना के बढ़ते दायरों ने डॉक्टरों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। रविवार को राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स जो कोरोना अकिकृत केंद्र भी है वहां से दो डॉक्टरों सहित 9 कोरोना संक्रमित पाये गये। इसके साथ ही रविवार को पूरे राज्य से कुल 37 कोरोना मरीज़ों की पुष्टि हुई और कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1760 पहुंच गया।
14 जून को मिले 37 नये मरीजों में सबसे ज्यादा सिमडेगा से 37 मरीज़ पाये गये हैं। वहीं जमशेदपुर से 10 रांची, रिम्स से 09 , पश्चिम सिंहभूम, चतरा, गुमला और हजारीबाग से एक- एक मरीज़ मिले हैं।
रांची में मिले नौ संक्रमित में रिम्स के दो डॉक्टर तथा सात मरीज शामिल हैं।संक्रमित डॉक्टरों में एक न्यूरोसर्जरी तथा दूसरे सर्जरी डिपार्टमेंट के हैं। वहीं, सात मरीजों में एक सर्जरी आईसीयू, एक मेडिसिन आईसीयू, पीडियाट्रिक विभाग में भर्ती समेत अन्य शामिल हैं।
रिम्स में रविवार को कुल 503 सैंपल की जांच की गई। इनमें 11 केस पॉजिटिव और 476 केस निगेटिव मिले हैं। इनमें सात कोरोना मरीज शामिल हैं, जिन्होंने इस खतरनाक बीमारी से लड़कर जिंदगी की जंग जीत ली है।
इधर, 37 नए मरीजों के मिलने से राज्य में कोरोना के कुल मामले 1,760 हो गए हैं, जिनमें 816 स्वस्थ भी हुए हैं, मरीजों के स्वस्थ होने से राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 936 रह गई है।
बता दें कि शनिवार को भी राज्य में 66 नए कोरोना संक्रमित की पहचान हुई थी। हालांकि शनिवार को ही रिकार्ड 131 मरीज स्वस्थ भी हुए थे।
जिलावार सक्रिय मामले
सिमडेगा -178 , पूर्वी सिंहभूम – 197, रामगढ़ -59, हजारीबाग- 40, धनबाद- 33, गुमला – 60, कोडरमा-85, गिरिडीह – 21, पश्चिमी सिंहभूम- 41, गढ़वा- 30, चतरा -18, रांची- 42, सरायकेला-खरसावां -28 , जामताड़ा- 26 , लातेहार – 20, पाकुड़- 24, लोहरदगा-17, खूंटी-11, पलामू -13, बोकारो – 05.
मरीजों के स्वस्थ होने का आंकड़ा
बोकारो 22 , चतरा 18 , देवघर 10, धनबाद 81, दुमका 04, पूर्वी सिंहभूम 52, गढ़वा 60, गिरिडीह 31 , गोड्डा 01, गुमला 29, हजारीबाग 111, जामताड़ा 02 , खूंटी 05, कोडरमा 42, लातेहार 28, लोहरदगा 18, पाकुड़ 05 , पलामू 32 , रामगढ़ 49, रांची 129 , साहिबगंज 03, सरायकेला-खरसावां 08, सिमडेगा 70 और पश्चिमी सिंहभूम 06 है।















