बंगाल : एक दिन में 454 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव, पीड़ितों की संख्या हुई 10698


कोलकाता । पश्चिम बंगाल में महामारी कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि 24 घंटे के दौरान 454 लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव हुए हैं। इसकी वजह से पीड़ितों की कुल संख्या बढ़कर 10698 पर पहुंच गई है।

हालांकि इनमें से 4542 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। 24 घंटे में 336 लोग स्वस्थ हुए हैं। यह अच्छा संकेत है। इसके साथ ही एक दिन में 12 लोगों की मौत के साथ मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 463 हो गई है। बाकी 5693 एक्टिव मामले हैं जिन्हें राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में स्वस्थ होने की दर बढ़ी है। अब तक यह 41 फ़ीसदी के आसपास थी जो शुक्रवार को बढ़कर 42.45 फ़ीसदी पर पहुंच गई है जो राहत की खबर है। हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि एक दिन में राज्य में कुल 9008 लोगों के नमूने जांचे गए हैं। अभी तक कुल 324707 लोगों के सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें से 3.29 फ़ीसदी लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव निकले हैं। फिलहाल 157632 लोग होम क्वॉरेंटाइन में हैं। बताया गया है कि राज्य में कुल 69 कोरोना समर्पित अस्पताल है जिनमें मरीजों का इलाज लगातार चल रहा है। बंगाल सरकार की ओर से बताया गया है कि अब राज्य भर की 42 लैब में कोरोना की जांच हो रही है। इस सप्ताह 2 लैब बढ़ोतरी हुई है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें